Media24Media.com: नवविवाहित महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नवविवाहित महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

Document Thumbnail

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को एक नव विवाहिता की मौत हो गई। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। नव विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। महिला की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। ससुराल वालों का कहना है कि उसने खुदकुशी की है। वहीं मायके वालों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है।






शादी में जाने को लेकर पति पत्नी में बढ़ा विवाद, बीवी बच्चों का किया कत्ल और फिर कर ली आत्महत्या




उसका शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। महिला की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। ससुराल वालों का कहना है कि उसने खुदकुशी की है। वहीं मायके पक्ष ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल वालों का कहना है कि मेनका ने आत्महत्या की है। जानकारी के मुताबिक कटघोरा के छुरी निवासी मेनका प्रजापति पति प्रदीप प्रजापति का शव शुक्रवार तड़के घर में ही फंदे से लटका मिला है। मेनका दादर की रहने वाली थी और करीब 5 माह पहले उसकी शादी प्रदीप से हुई थी।





शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के इलाज के लिए देश और प्रदेश के 127 अस्पतालों को मान्यता, देखें लिस्ट





वहीं दूसरी ओर मेनका के पिता राजा राम ने उसके पति प्रदीप पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना से कुछ घंटे पहले मेनका ने उनको फोन किया था, लेकिन कुछ बात नहीं की। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे उसके ससुराल से फोन आया कि आपकी बेटी ने घर में ही पंखे में फांसी लगाकर जान दे दी है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.