Media24Media.com: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पिता गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पिता गिरफ्तार

Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है, जहां के सीहोर गांव में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। गांव में गन्ने के खेत से एक युवती की लाश मिलने के बाद पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण पिता ने बेटी का कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर कर दी। इसके बाद उसकी लाश को गन्ने के खेत में ही फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी की शिनाख्त रामपुर जिले के थाना मिलक के पुराना जगतपुर मोहल्ला निवासी हरस्वरूप की बेटी किरन (18) के रूप में हुई है।





पहलवान हत्या मामले में ओलंपियन सुशील कुमार दिल्ली से गिरफ्तार





पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को किशोरी का शव गन्ने के खेत में मिलने की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी थी। थाना शाही के प्रभारी अश्वनी कुमार और थाना शीशगढ़ के प्रभारी योगेश यादव के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को गन्ने के खेत से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक लाश करीब दो दिन पुरानी लग रही थी।





पत्नी से झगड़े के बाद पिता ने पीट-पीटकर की बेटे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस





मृतक किशोरी के गले पर निशान थे और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। पुलिस ने बाद में शव की पहचान कराई तो पता चला कि किशोरी का नाम किरन है। बरेली के SP (देहात) राजकुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि किशोरी के पिता को हिरासत में ले लिया गया है। जहां पूछताछ में किशोरी के पिता ने हत्या की बात कबूल कर ली है।





पूछताछ में आरोपी ने बताई हत्या की वजह





आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव मुझैना थाना कैमरी के एक युवक के साथ चल रहा था. इस कारण उसने गला दबाकर अपनी बेटी की हत्या कर दी और लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.