Media24Media.com: डबल मर्डर केस - सुबह उठकर बच्चों को नहीं मिले मम्मी पापा, छत पर जाकर देखा तो पड़े थे खून से लथपथ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डबल मर्डर केस - सुबह उठकर बच्चों को नहीं मिले मम्मी पापा, छत पर जाकर देखा तो पड़े थे खून से लथपथ

Document Thumbnail

धमतरी| छत्तीसगढ़ में लगातार हत्या के मामले बढ़ रहे है। ताजा मामला धमतरी जिले के कुरूद थाना इलाके के श्रीराम टाउन कॉलोनी का हैं, जहाँ एक दंपत्ति की पत्थरों से कुचलकर - कुचलकर हत्या का मामला सामने आया हैं| मिली जानकारी के अनुसार वारदात के दौरान दंपती के दोनों बच्चे सो रहे थे।





सुबह उठने के बाद वे मम्मी पापा को खोजने लगे। फिर वे छत पर पहुंचे। यहां दोनों की लाश देखकर वे पड़ोसियों के पास पहुंचे और घटना की सूचना दी। बता दें कि दंपत्ति के चेहरे और सिर को पत्थरों से कुचला गया है।





पुलिस को सूचना मिलने के बाद राजधानी रायपुर से डॉग स्क्वायड,फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और साथ ही पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह का पता अब तक नहीं चल सका है, लेकिन मामले में जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। पुलिस मामले को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और आस-पास के CCTV कैमरे भी खंगाल रही है। शव के पास ही पुलिस को खून से सने फर्शी पत्थर भी बरामद हुए हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.