Media24Media.com: नहीं रहे पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक, कोरोना से ठीक होने के बाद हुई मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नहीं रहे पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक, कोरोना से ठीक होने के बाद हुई मौत

Document Thumbnail

रायगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व सिंचाई मंत्री शक्राजीत नायक का निधन हो गया है। उनका इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शक्राजीत नायक का राजनीतिक सफर बड़ा ही दिलचस्प रहा है। वे पूर्व में BJP के नेता रहे, फिर कांग्रेस में अपनी जगह बनाई और अजीत जोगी सरकार में कृषि मंत्री भी रहे। कहा जाता है नंद कुमार पटेल के बेहद करीबी लोगों में इनका नाम आता था।





शर्मनाक: अधेड़ ने साले के साथ मिलकर किया समधन से गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार





रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक और कैलाश नायक उनके बेटे हैं। शक्राजीत नायक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई है। साथ ही अपने नेता को सोशल मीडिया और कई माध्यमों से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है।





ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे पूर्व मंत्री





बता दें कि उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने सही इलाज के लिए राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक शक्राजीत को ब्रेन ट्यूमर था, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 4 दिन पहले उनका जन्म दिन मनाया गया था। वहीं कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद उनका निधन हुआ है। क्षेत्र के लोग उनके असमय निधन को एक राजनीतिक युग का अंत बता रहे हैं।





2 साल पहले भी बुरी तरह बिगड़ी थी तबीयत





बता दें कि कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक की 2 साल पहले भी तबीयत बुरी तरह बिगड़ी थी। राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में उनका गहन इलाज चला था, जिसके बाद वे स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। स्वास्थ्यगत कारणों से ही वे सक्रिय राजनीति से अलग हो गए थे, लेकिन उनका परिवार राजनीति में सक्रिय भूमिका का निर्वहन अब भी कर रहा है। बेटे प्रकाश के विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने के दौरान उन्होंने अपने अनुभव का जहां पूरा लाभ दिया, वहीं अपनी राजनीतिक छवि को भी उनके बेटे ने भुनाया। नतीजतन, जीत हासिल हुई और उनके बेटे प्रकाश नायक विधायक बन गए।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.