Media24Media.com: कांग्रेस देश को बदनाम करने रच रही साजिश: BJP

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस देश को बदनाम करने रच रही साजिश: BJP

Document Thumbnail

BJP नेता सचिदानंद उपासने, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद में आयोजित वर्चुअल प्रेसवार्ता में कांग्रेस के 'टूल किट' मामले में अनेक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक गुप्त दस्तावेज अपने कार्यकर्ताओं और समर्थक बुद्धिजीवियों को भेज कर भारत को दुनिया भर में बदनाम करने, देश की छवि को खराब करने के लिए साजिश रची थी। उस 'टूल किट' का खुलासा कल-परसों हुआ है।





किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है : प्रधानमंत्री मोदी





हाल के महीनों में सोशल मीडिया में जितना भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है, उनमें से अधिकांश इसी गुप्त दस्तावेज का हिस्सा थे, ऐसा साबित हुआ है। पिछले अनेक दशकों से हम ऐसा देखते आ रहे हैं कि सत्ता में नहीं रहने पर कांग्रेस ऐसी चीजें करने लगती है जिसे हम सीधे-सीधे देशद्रोह कह सकते हैं।





प्रदेश में ब्लैक फंगस से हुई तीसरी मौत, बिलासपुर में मिले 3 नए मरीज





हाल के मामले देखे तो चाहे गलवान और डोकलाम मामले में चीन समर्थक स्टैंड लेने की बात हो या फिर कांग्रेस के नेता द्वारा पाकिस्तान जा कर वहां मोदी जी को हराने के लिए सहायता मांगने की, लगातार वह देश विरोधी हरकते करते पायी गए हैं, लेकिन कल कांग्रेस के जिस साजिश का खुलासा हुआ है, उसकी निंदा के लिए जितने भी शब्द कहे जाएं वह कम है। मोदी जी और भाजपा के विरोध में इस हद तक कोई राजनीतिक पाटी जा सकती है, सोच कर वितृष्णा हो रही है।





इस खुलासे के अनुसार कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को दिया था ये निर्देश





  1. कोरोना के नए म्युटेन्ट को 'इंडियन स्टेन' कहा जाए, वायरस को 'मोदी वायरस' कहा जाए।
  2. कोरोना से दिवंगत हो रहे लोगों के जलते शवों का नाटकीय प्रस्तुतीकरण किए जाए।
  3. डेड बॉडी की फोटो लें और उसे विदेशी मीडिया को भेजा जाए।
  4. कुंभ को सुपर स्प्रेडर के रूप में प्रस्तुत करना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से कुंभ के बारे में बार-बार यह कहलवाया जाए।
  5. विदेशी मीडिया में भारत की छवि अधिकाधिक खराब कैसे की जाए, इसके लिए कोशिश।
  6. कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं को कहें कि वे कोरोना काल में अस्पतालों, दवाओं, ऑक्सीजन आदि पर कब्जा करें। फिर लोगों को कांग्रेस से मदद मांगने के लिए कहना।
  7. ऐसा करके जिस मरीज को सहायता उपलब्ध कराए उसे सोशल मीडिया पर कांग्रेस को धन्यवाद कहाए जाएं, इसका प्रचार प्रसार किया जाए।
  8. ऐतिहासिक नए संसद निर्माण यानी 'सेन्ट्रल विस्टा' को 'मोदी महल' कह कर प्रचारित करना।
  9. इस दस्तावेज में कहते हैं कि यह (कोरोना काल) हमारे लिए अवसर है कि हम मोदी की छवि को बर्बाद कर सकते हैं। साप्ताहिक पत्रिका में ऐसी स्टोरी प्रकाशित कराए जाएं। आदि-आदि।
  10. इसमें खास कर यह भी दर्ज है कि लगातार मोदी को पत्र लिखते रहे जाए।




यह चौंकाने वाला है कि ऐसे समय में जब भारत कोविड से लड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी भारत से लड़ रही है। संपूर्ण मीडिया में प्रसारित इस 'टूल किट' के बारे में बताने पर अब कांग्रेस बौखलाहट में भाजपा नेताओं पर शिकायत दर्ज करा रही है। इस संबंध में ट्वीट करने पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी के खिलाफ शिकायत की गयी है।





पुलिसकर्मी ने बच्चों पर जानलेवा हमला कर किया पत्नी का मर्डर, फिर खुद कर ली खुदकुशी





हम यह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस जो भी करे हम सच कहना नहीं छोड़ सकते। देश की छवि को इस तरह खराब करने और देश के दुश्मनों के हाथ में खेलने की कांग्रेसी साजिश का हर स्तर पर मुकाबला किया जाएगा, कांग्रेस को अगर यही करना है तो वह करे, भाजपा का हर कार्यकर्ता कांग्रेस की हर प्रताड़ना झेलने तैयार है।





सवाल: क्या भाजपा इस टूल किट को सही मानती है?





जवाब: टूल किट में जितनी भी बातें कही गई हैं वे सभी आपने हाल फिलहाल होते देखा है। कांग्रेस के अनेक नेताओं ने इंडियन स्टेन' या 'मोदी वायरस' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। बेड पर कब्जा की अनेक शिकायतें देश भर में दर्ज कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ में ही आपने देखा है किस तरह पहले वैक्सीन को बदनाम किया गया, लोगों को लगाने नहीं दिया गया। बाद में सबने उसे लगाया या प्रदेश से लगातार मोदी जी और मंत्रियों को बात-बेबात जो पत्र लिखे जा रहे हैं, वे सभी इस टूल किट में दर्ज है। साथ ही जिस तरह कांग्रेस में बौखलाहट है वह आप देख ही रहे हैं। ऐसे में संदेह की गुंजाइश बचती है क्या?





सवाल: आपके पास यह टूल किट कहां से आया?





जवाब: इस संबंध में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कल विस्तार से बताया ही है। सोशल मीडिया और अन्य जगह भी यह चल ही रहा था। पब्लिक डोमेन में है ही। कांग्रेस के रिसर्व विभाग में काम करने वाली सौम्या वर्मा से इसे तैयार कराया गया था।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.