Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कई वारदातों में शामिल 8 नक्सली गिरफ्तार

Document Thumbnail

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान (Naxalite eradication Campaign) के तहत नारायणपुर के सुरक्षबलों को बड़ी सफलता मिली है । बता दें कि पुलिस ने आगजनी, पुलिस टीम पर हमला समेत कई वारदातों में शामिल 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।





दंतेवाड़ा में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन जिलों से 3 नक्सली गिरफ्तार





गिरफ्तार नक्सली धनोरा और ओरछा में एक्टिव थे। सभी IED ब्लास्ट, वाहन में आगजनी, सड़क जाम समेत कई वारदतों में शामिल थे। छोटे डोंगर SDOP अर्जुन कुर्रे ने बताया कि सभी गिरफ्तार नक्सली 23 जून 2020 को नारायणपुर-ओरछा मुख्य सड़क पर पुलिस पार्टी पर IED बलास्ट कर फायरिंग की थी। इस घटना में एक जवान घायल हुआ था। पुलिस ने सभी 8 नक्सलियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।





दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी, एक नक्सली गिरफ्तार





वहीं दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही है। पुलिस को मुखबिर से भैरमगढ़ एरिया कमेटी के बड़े लीडर्स की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कमारगुड़ा कैंप से शनिवार की सुबह DRG की टीम निकाली। इस दौरान मूडपति के पास पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भागने में कामयाब रहे। मुठभेड़ में एक नक्सली का शव पुलिस ने बरामद किया है। मौके से IED, हैंड ग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री को बरामद किया है।





छत्तीसगढ़ पुलिस चला रही कई तरह के अभियान





बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस कई तरह के अभियान चला रही है, जिससे प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे है। जबकि सूरक्षाबल के जवान कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर रहे है, जिससे बौखलाएं नक्सली इस तरह के कायरना हरकत कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते साल के मुताबले इस साल नक्सली हमले और गतिविधियां कम हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस और सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।





लोन वर्राटू अभियान





बस्तर में इन दिनों पुलिस लोन वर्राटू अभियान चला रही है। जिसमें माओवाद का रास्ता छोड़ नक्सलियों की घर वापसी कराई जा रही है। बुधवार को लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली ने समर्पण किया। नक्सली माओवादियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा से लगातार जुड़ रहे हैं।





क्या है ‘लोन वर्राटू’ अभियान ?





दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम लोन वर्राटू दिया गया है, जिसका अर्थ है घर वापस लौट आइए। इसके लिए पुलिस के जवानों द्वारा गांव-गांव में प्रचार करवाया जा रहा है।गांव-गांव में पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं, ताकि समर्पण की इच्छा रखने वाले नक्सली सीधे उनसे संपर्क कर सकें। इस अभियान के तहत अब धीरे-धीरे पूरे दंतेवाड़ा जिले से स्थानीय कैडर के नक्सली इस अभियान के तहत पुलिस से संपर्क कर सरकार की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.