Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के 23 जिलों में बढ़ा लॉकडाउन, 5 जिलों के लिए कभी भी आ सकते हैं आदेश


छत्तीसगढ़ में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के कारण प्रदेश के पूरे 28 जिले कई हफ्तों से 'लॉक' हैं। वहीं इसका असर भी दिखने लगा है। बीते हफ्तों के मुकाबले इस हफ्ते कोरोना के केस लगातार घट रहे हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी लगातार घट रही है। इसी बीच स्थिति को और सुधारने के लिए प्रदेश के 23 जिलों में लॉकडाउन को और बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस दौरान काफी छूट दी गई है।





छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बढ़ा लॉकडाउन





जिलाकब तक बढ़ा लॉकडाउन
रायपुर31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
धमतरी 31 मई रात 12 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
महासमुंद31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
बलौदाबाजार 24 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
दुर्ग 31 मई रात 12 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
राजनांदगांव 31 मई रात 10 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
बेमेतरा 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
बालोद 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
बिलासपुर 24 मई रात 12 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
रायगढ़31 मई रात 12 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन 
कोरबा 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
मुंगेली 31 मई रात 12 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
सरगुजा 31 मई रात 12 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
जशपुर23 मई रात 12 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
कोरिया 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
बलरामपुर 23 मई रात 12 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
सूरजपुर31 मई रात 12 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
बस्तर  31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन
दंतेवाड़ा 31 मई रात 12 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
कोंडागांव 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
कांकेर1 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ा लॉकडाउन
बीजापुर1 जून सुबह 6 तक बढ़ा लॉकडाउन




BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई ब्लैक फंगस से दूसरी मौत, रहे सावधान






वहीं प्रदेश के 5 जिलों में कभी भी लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश आ सकता है। इनमें सुकमा, गरियाबंद, कवर्धा, नारायणपुर और जांजगीर-चांपा जिला शामिल है। जहां कभी भी लॉकडाउन बढ़ाए जाने का आदेश जारी किया जा सकता है।





इन जिलों में अभी तक नहीं आया आदेश





  • सुकमा
  • गरियाबंद
  • जांजगीर-चांपा
  • कवर्धा
  • नारायणपुर




बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते 3-4 दिनों से लगातार कोरोना केसों में कमी आ रही है। वहीं शनिवार को भी कोरोना के सिर्फ 7,664 नए केस सामने आए हैं। जबकि 129 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 10 हजार 401 पहुंच गई है। शनिवार को 11,475 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि शनिवार को राज्य में 70,239 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें 7,664 नए केस सामने आए।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 7,664 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 7 हजार 589 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 129 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 11, 590 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 11,475 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 85 हजार 598 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 1 लाख 10 हजार 401 एक्टिव केस

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.