Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले 3949 लोगों से वसूला गया 9 लाख 75 हजार 430 का जुर्माना


जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिले के सभी तहसीलों और नगरीय में कोविड-19 गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराई जा रही है। साथ ही मास्क का उपयोग नहीं करने वाले और तीन सवारी यात्रा करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।





मुख्यमंत्री बघेल ने की मितानिनों से बातचीत, कहा- आपातकाल में सकारात्मक भूमिका निभा रही हैं





जिले में 25 फरवरी 2021 से 29 अप्रैल 2021 तक 3949 लोगों से कुल 9 लाख 75 हजार 430 रुपए का जुर्माना राशि वसूल किया गया हैै। जिसके अंतर्गत तहसील जशपुर में 244 लोगों से 169400, कुनकुरी में 157 लोगों से 39600, बगीचा में 636 लोगों से 40100, सन्ना में 33 लोगों से 14500, पत्थलगांव में 55 लोगों से 20100, फरसाबहार में 84 लोगों से 26900, कांसाबेल में 87 लोगों से 18800, मनोरा में 173 लोगों से 18080, दुलदुला में 69 लोगों से 18500 रूपये का जुर्मान वसूल की गई है।





इन क्षेत्रों से वसूला गया जुर्माना





इसी प्रकार नगरपालिका जशपुर में 479 लोगों से 53580 रूपये, नगर पंचायत कुनकुरी में 574 लोगों से 84700 रूपये, नगर पंचायत बगीचा में 270 लोगों से 105950 रूपये, नगर पंचायत पत्थलगांव में 240 लोगों से 53100 रूपये,  नगर पंचायत कोतबा में 282 लोगों से 31720 रूपये और पुलिस विभाग जशपुर के द्वारा 566 लोगों से 280400 जुर्माना राशि वसूल की गई है।





कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर FIR दर्ज





सुकमा जिले के छिन्दगढ़ तहसील में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन किए जाने के परिणामस्वरुप एक व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। छिन्दगढ़ तहसीलदार द्वारा बताया गया कि विकासखंड के कमलेश भूतड़ा 28 अप्रैल 2021 को कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। कोविड-19 नियमों के मुताबिक उन्हें और उनके परिवार के सभी सदस्यों को 17 दिन के लिए होम आइसोलेट किया गया है, लेकिन परिवार के एक सदस्य मनोज भूतड़ा द्वारा होम आइसोलेशन के नियमों का उल्लंघन करते हुए स्वयं के घर पर किराना सामान का विक्रय किया जा रहा था। जो जिले में प्रभावशील लाॅकडाउन के नियमों का भी उल्लंघन है।





5000 जुर्माना वसूला





मामले की सूचना मिलने पर तहसीलदार रुपेश मरकाम द्वारा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान को आगामी आदेश तक सील करने के साथ ही 5000 रुपए अर्थदण्ड वसूला गया। संबंधित द्वारा कोविड नियमों के उल्लंघन करने पर कई धाराओं के तहत FIR दर्ज किया गया है।





नियमों के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्रवाई





वहीं संबंधित व्यक्ति मनोज भूतड़ा पर जिले में प्रभावशाली लाॅकडाउन और कोविड नियमों के उल्लंघन किए जाने के कारण कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.