छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं सोमवार को फिर 15,274 नए केस सामने आए हैं। जबकि 266 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 20 हजार 977 पहुंच गई है।
बीते 1 महीने से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अच्छी बात यह है कि, कोरोना जैसे महामारी से ठीक होकर अब बड़ी संख्या में लोग घर वापस लौट रहे हैं। सोमवार को भी प्रदेशभर में कुल 14,376 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे।
रायपुर में 1,102 नए केस, 63 की मौत
वहीं राजधानी रायपुर में सोमवार को 1,102 नए मरीज मिले हैं। जबकि 63 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को 6 मई तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया है।
क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे माइलस्टोन के अलग-अलग रंग क्यों होते है, जानिए उनका अर्थ
कोरोना की दूसरी लहर में रायपुर देश के किसी राज्य की पहली राजधानी है जहां लंबा लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच राजधानी में सुधार भी देखने को मिल रहा है। रायपुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है और मरीज बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।
दुर्ग के हालात
वहीं दुर्ग में भी सोमवार को 931 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 33 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में भी 6 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। बता दें कि सबसे पहले दुर्ग जिले में ही लॉकडाउन लगाया गया था।
कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर
- छत्तीसगढ़ में सोमवार को 15,274 नए मरीजों की पहचान
- छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 71 हजार 701 संक्रमित
- छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 266 कोरोना मरीजों की मौत
- छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 9,275 मरीजों की मौत
- छत्तीसगढ़ में सोमवार को 14,376 मरीज स्वस्थ
- छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 41 हजार 449 मरीज स्वस्थ
- छत्तीसगढ़ में 1 लाख 20 हजार 977 एक्टिव केस
जिलेवार कोरोना के आंकड़े
- रायपुर- 1102
- दुर्ग- 931
- राजनांदगांव- 583
- बालोद- 442
- बेमेतरा- 303
- कवर्धा- 435
- धमतरी- 450
- बलौदाबाजार- 747
- महासमुंद- 702
- गरियाबंद- 303
- बिलासपुर- 1014
- रायगढ़- 1182
- कोरबा- 1223
- जांजगीर- 1251
- मुंगेली- 622
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 313
- सरगुजा- 509
- कोरिया- 579
- सूरजपुर- 516
- बलरामपुर- 369
- जशपुर- 609
- बस्तर- 172
- कोंडागांव- 221
- दंतेवाड़ा- 71
- सुकमा- 26
- कांकेर- 250
- नारायणपुर- 32
- बीजापुर- 44
- अन्य राज्य- 03
लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं राजधानी रायपुर सहित पूरे 28 जिलों में लॉकडाउन को 5 से 6 मई तक बढ़ा दिया गया है, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है।
लोगों से एक अपील
बता दें कि कुछ हफ्तों से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसका सबसे बड़ा कारण लोगों की लापरवाही है। यही कारण है कि कोरोना के आंकड़ों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। हालांकि कुछ दिनों से मामले भी कम आने लगे है। इसीलिए मीडिया24मीडिया आपसे अपील करता है कि सभी मास्क और कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का भी कड़ाई से पालन करें।