Media24Media.com: बड़ी खबर: घर पर ही 12वीं की परीक्षा देंगे छात्र, माशिमं ने जारी की गाइडलाइन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बड़ी खबर: घर पर ही 12वीं की परीक्षा देंगे छात्र, माशिमं ने जारी की गाइडलाइन

Document Thumbnail

छतीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 22 मई यानी शनिवार को 12वीं की परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर परीक्षार्थी अपने घर से ही परीक्षा देंगे। जारी गाइडलाइन के मुताबिक परीक्षार्थियों को 1 जून से 5 जून तक प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका दिया जाएगा। संबंधित परीक्षा केंद्र से परीक्षा प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका ले सकते हैं।









बलौदाबाजार जिले में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, मिलेंगी थोड़ी राहत, प्रत्येक गुरुवार रहेगा पूर्ण लॉकडाउन





माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव VK गोयल ने बताया कि परीक्षा प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका लेने के बाद परीक्षार्थी को उत्तर लिखकर उत्तरपुस्तिका को 5 दिन के अंदर परीक्षा केंद्र में जमा करना होगा। अगर कोई परीक्षार्थी निर्धारित समय के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करता है तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा। उत्तर पुस्तिका को लेने और जमा करने के लिए छुट्टी के दिन भी परीक्षा केंद्र के कार्यालय खुले रहेंगे। अगर किसी परीक्षार्थी ने 1 जून को उत्तर पुस्तिका लिया, तो उसे 6 जून को उत्तर पुस्तिका जमा करना होगा।





उत्तर पुस्तिका में इन जानकारियों को डालना जरूरी





शिक्षा मंडल ने यह साफ कर दिया है कि अगर किसी भी उत्तरपुस्तिका में परीक्षार्थी उत्तर नहीं लिखता है तो उसे भी परीक्षा केंद्र में जमा करना होगा। परीक्षा नियमों के मुताबिक उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थियों को नाम, रोल नंबर, विषय कोड और अपना हस्ताक्षर करना होगा। परीक्षार्थियों को केंद्र में जाकर उत्तर पुस्तिका जमा करना होगा , डाक या पोस्ट से उत्तर पुस्तिका स्वीकार नहीं की जाएगी।





पहले 3 मई को होने वाली थी परीक्षा





बता दें कि छत्तीसगढ़ में 12वीं की परीक्षाएं 3 मई से होने वाली थी, लेकिन लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर 12वीं की परीक्षा को 22 अप्रैल को स्थगित कर दी थी। वहीं राज्य शासन द्वारा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दे दिया गया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.