Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Tiktok लवर्स के लिए खुशखबरी, जल्द हो सकती हैं भारत में वापसी, पढ़े पूरी खबर


Tiktok के चाहने वालों को बहुत जल्द Bytedance टेक कंपनी बहुत जल्द खुशखबरी दे सकती है. जी हां, अगर आप है टिकटॉक (Tiktok comeback in india) के दीवाने तो यह खबर आपके लिए हो सकती है अच्‍छी. भारत में एक बार फिर TikTok वापसी कर सकता है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो आप दोबारा से इस ऐप का मजा ले सकेंगे।





बता दें कि ग्लेन्स ऐप एक भारतीय कंपनी InMobi Group द्वारा संचालित होती है। इसी कंपनी का एक पॉपुलर ऐप Roposo भी है। बैन से पहले भारत में टिक टॉक का कारोबार खूब फल फूल रहा था लेकिन बैन के बाद कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। कंपनी भारत सरकार से बातचीत कर टिक-टॉक को दोबारा शुरू कराना चाहती है जिससे उसके कारोबार को पहले की तरह गति मिल सके।





आज से गाड़ियों के लिए अनिवार्य होगा FASTag, नहीं किया पालन तो लगेगा डबल टैक्स, पढ़िए कहां और कैसे लगवाएं अपनी व्हीकल पर





बैन के बाद हटाए गए 2000 टिकटॉक एम्प्लोयी





वही तय गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के मामले में भारत सरकार ने टिकटॉक (TikTok) समेत कुल 59 चाइनीज ऐप को जुलाई 2020 में बैन कर दिया था। तब से भारत में टिक-टॉक (TikTok) की टीम तो थी लेकिन कोई काम नहीं चल रहा था। हाल ही में बैन को स्थायी करने के बाद पिछले महीने टिकटॉक (TikTok) ने 2000 कर्मचारियों को हटा दिया था जिससे कई लोग रातों-रात सड़कों पर आ गए थे। पूरी दुनिया में टिक-टॉक (TikTok) का कारोबार है।





भारत में 20 करोड़ से ज्यादा थे इसके यूजर





भारत में लगभग 20 करोड़ लोग टिक-टॉक (TikTok) का इस्तेमाल करते हैं। भारत में टिकटॉक (TikTok) को चलाने वाली कंपनी बाइटडांस के 7 ऑफिस थे। गुरुग्राम के अलावा मुंबई, हैदराबाद, बैंगलुरू और चेन्नई में बाइटडांस के ऑफिस थे। भारत में बैन किए जाने से पहले टिक-टॉक (TikTok) तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन बैन होने के बाद बाइटडांस को एक (Tiktok comeback in india) दिन में लगभग 3 करोड़ 64 लाख का नुकसान हो रहा था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.