Media24Media.com: नौकरी दिलाने के नाम पर 52 लोगों से लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नौकरी दिलाने के नाम पर 52 लोगों से लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Document Thumbnail

बालोद. जिले के 52 बेरोजगार लोगों से मंत्रालय, एसपी, कलेक्टर, राज्यपाल व बड़े नेताओं से जान-पहचान व ऊंची पहुच बताकर वन विभाग और पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगने के नाम पर 26 लाख 98 हजार 500 रुपए की ठगी करने वाले आरोपी सतीश उपाध्याय (45) को गिरफ्तार कर लिया है।





उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी सतीश को बालोद पुलिस ने शनिवार शाम 6 बजे दुर्ग के जेल तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 7 लाख 80 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।





एएसपी डीआर पोर्ते ने रविवार को कंट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 9 फरवरी को कोटेरा डौंडीलोहारा निवासी विश्राम सिंह निषाद ने अपराध दर्ज कराया था कि आरोपी सतीश उपाध्याय विगत कुछ वर्षों से बेरोजगार लोगों को अपनी मीठी बातों में फंसाकर शासकीय विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए मांगता था। इस तरह के कई धोखाधड़ी के मामले डौंडीलोहारा थाना में दर्ज कराए गए हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.