Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांकेर में सुरक्षा बल के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन IED बरामद


छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत की खबरें आए दिन सामने आती रहती है, लेकिन कांकेर में रविवार को BSF के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जवानों ने आमाबेड़ा-बोड़ा गांव मार्ग में सर्चिंग के दौरान 3 IED बरामद (3 IED recovered) किया गया है। इसके साथ ही जवानों को एक वायरलेस रेडियो सेट भी मौके से मिला है।





यह भी पढ़ें:- बीजापुर में IED की चपेट में आने से एक जवान घायल, नक्सलियों ने लगाई थी IED





जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने (आईईडी) IED प्लांट किया था, जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया है। कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर फेंक कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। कुछ दिनों पहले ही आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने कोलियारी नाला के पास दो किलो का IED बरामद किया था। जवानों ने तत्परता से सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर डिफ्यूज कर दिया गया। पिछले दो महीनों में अब तक कई (आईईडी) IED बरामद किए गये हैं।





लगातार मिल रही IED





वहीं फरवरी महीने में सुकमा में सुरक्षाबल के जवानों ने 5-5 किलो के 2 IED को बरामद कर डिफ्यूज किया था।दंतेवाड़ा में भी CRPF जवानों ने 5 किलो के दो IED (आईईडी) बरामद किए थे। सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने (आईईडी) IED प्लांट किया था। जवानों ने सर्चिंग के दौरान नीलावाया मिलकापारा के पास IED (आईईडी) बरामद किया था। जिसे डिफ्यूज कर दिया था।





जन मिलिशिया कमांडर गिरफ्तार





बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र से एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए नक्सली जन मिलिशिया कमांडर को गिरफ्तार किया है। जो कई वारदातों में शामिल था।





यह भी पढे़ं:- सुकमा में IED डिफ्यूज करते समय हुआ ब्लास्ट, CRPF के 3 जवान घायल





पुलिस ने के मुताबिक अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। इसी के आधार पर कोपनझर्री से 1 नक्सली जन मिलिशिया कमांडर बेड़जा गुटटा की गिरफ्तारी हुई है। नक्सली को तालमेंड्रा के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर 2020 को सड़क निर्माण पर लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।





छत्तीसगढ़ पुलिस चला रही कई तरह के अभियान





बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस कई तरह के अभियान चला रही है, जिससे प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे है। जबकि सूरक्षाबल के जवान कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर रहे है, जिससे बौखलाएं नक्सली इस तरह के कायरना हरकत कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते साल के मुताबले इस साल नक्सली हमले और गतिविधियां कम हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस और सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.