Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ओखला इलाके की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक


दिल्ली के ओखला इलाके (fire in Okhla area ) की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई और कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि सब कुछ जलकर खाक हो गया है। आग ओखला फेज-2 इलाके की संजय कॉलोनी में लगी थी। वहीं अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है।





कपड़े गोदाम वाली जगह पर लगी थी आग





जानकारी के मुताबिक आग रविवार तड़के करीब 2 बजे के करीब लगी थी। वहीं आधी रात को क्षेत्र में आग (fire in Okhla area ) की लपटों देखकर इलाके के निवासी हैरान रह गए। जिसके बाद फौरन पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।






https://twitter.com/ANI/status/1358225358273662976




दिल्ली अग्निशमन विभाग को पहली कॉल लगभग 2.25 बजे की गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि आग एक ऐसे क्षेत्र में लगी थी, जहां झुग्गी और कपड़े के गोदाम थे। अधिकारियों के मुताबिक लगभग 186 अस्थायी घरों और गोदामों को आग वाली जगह से सुरक्षित कर लिया गया है।





30 से ज्यादा लोगों का रेस्कयू





आग लगने के दौरान 30-40 लोग बस्तियों के अंदर फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति लापता बताया जा रहा है, जिसकी भी खोज की जा रही है।





आग में लाखों की संपत्ति खत्म





दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। रविवार तड़के लगी इस आग ने लाखों की संपत्ति और घरों को तबाह कर दिया। अब अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद नुकसान का अंतिम अनुमान लगाया जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.