Media24Media.com: राज्य सरकार का निर्देश जिले में लागू, कलेक्टर ने फीस समिति का किया गठन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राज्य सरकार का निर्देश जिले में लागू, कलेक्टर ने फीस समिति का किया गठन

Document Thumbnail

रायपुर। फीस बढ़ोत्तरी को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी पर नियंत्रण लगाया जा सके, इसलिए राज्य सरकार ने विभागीय अधिकारियों को फीस समिति का गठन करने का निर्देश दिया था। विभागीय अधिकारियों ने रायपुर जिले में फीस समिति का गठन करके इस निर्देश का पालन करना शुरु कर दिया है। रायपुर कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले में फीस समिति का गठन किया है। इस समिति में कलेक्टर समेत कोषालय अधिकारी, शिक्षाविद, दो पालक और दो निजी स्कूलों के संचालकों को जगह मिली है। कलेक्टर ने फीस समिति का गठन करके स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना भी दे दी है।





समिति में इनके निर्णय होंगे लागू
जारी निर्देश के अनुसार समिति में अध्यक्ष का पद कलेक्टर के लिए निर्धारित है। जिला कोषालय के अधिकारी सदस्य रहेंगे। शिक्षाविद के रुप में प्राचार्य एन.के.प्रधान को सदस्य बनाया गया है। कानून विद के रुप में अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता अरविंद चिमा को सदस्य बनाया गया है। पालकों के सदस्य के रुप में शाजी लौकेश और दर्शना माहोर को सदस्य बनाया गया है। निजी स्कूलों के सदस्य के रुप में आशुतोष सिंह और मनीष डागा को सदस्य बनाया गया है। समिति के सचिव की जिम्मेदारी पदेन जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.