Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आज से तीन दिवसीय दिल्ली-अहमदाबाद दौरे पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू


गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू (Home Minister Tamradhwaj Sahu) आज से यानी 15 फरवरी से 3 दिवसीय नई दिल्ली और अहमदाबाद (गुजरात) दौरे पर है। दल्ली में वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 6.55 बजे नई दिल्ली से अहमदाबाद जाएंगे। इसके बाद वे अहमदाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे और दूसरे दिन 16 फरवरी को विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।





यह भी पढ़ें:- आज दिल्ली रवाना होंगे CM भूपेश बघेल, कल ही लौटे थे असम से





मंत्री साहू अहमदाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे और तीसरे दिन 17 फरवरी को विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 7 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर 8.50 बजे नई दिल्ली लौटेंगे और छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं मंत्री साहू 18 फरवरी को सुबह 7.10 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेंगे और 9.40 बजे राजधानी रायपुर वापस लौटेंगे।





गुजरात निकाय चुनाव की जिम्मेदारी





कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) ने गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अभियान और समन्वय की निगरानी के लिए छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू (Home Minister Tamradhwaj Sahu) को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा था कि यह उनके लिए अहम जिम्मेदारी है। इसके बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गुजरात का दौरा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी साहू गुजरात दौरे पर गए थे।





आज CM भूपेश बघेल भी होंगे दिल्ली रवाना





बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज 15 फरवरी (Bhupesh Baghel Delhi Visit) को नईदिल्ली जाएंगे। जानकारी के मुताबिक CM बघेल आज दोपहर 2.30 बजे स्वामी विवेकानंद विमान तल रायपुर से विमान द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे नईदिल्ली पहुंचेंगे। जहां वो नईदिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।





कल ही लौटे थे असम से





CM 14 फरवरी को ही अपने असम दौरे से शाम राजधानी रायपुर (Bhupesh Baghel Delhi Visit) वापस लौटे थे। जहां वो असम के शिवसागर में राहुल गांधी की सभा में शामिल थे। शिवसागर में भूपेश बघेल ने दावा किया है कि असम में परिवर्तन की लहर है। उनके मुताबिक जनसभा में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता अपनी स्वयं की सरकार को बहुत याद कर रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.