Media24Media.com: नशे में धुत प्रधान आरक्षक थाने में करता रहा बदसलूकी, एसपी को लगी भनक तो किया सस्पेंड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नशे में धुत प्रधान आरक्षक थाने में करता रहा बदसलूकी, एसपी को लगी भनक तो किया सस्पेंड

Document Thumbnail

बिलासपुर. नशे में धूत प्रधान आरक्षक ने थाने में जमकर उत्पात मचाया। प्रधान आरक्षक ने थाने पहुंचे पीड़ितों के साथ उलझ गया और बदसलूकी भी करने लगा। प्रधान आरक्षक की वीडिय़ों वायलर होते ही एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल सस्पेंड कर लाइन कर दिया है।





पुलिस के अनुसार तखतपुर थाने में पदस्थ बेच नम्बर 1083 रामकुमार साहू शनिवार सुबह शराब के नशे में धूत थाने पहुंचा। सिविल डे्रस में प्रधान आरक्षक थाने वाले हर व्यक्ति से अभद्र व्यवहार कर रहा था, इस दौरान एक पीड़ित के साथ वकिल भी थाने पहुंचा हुआ था। प्रधान आरक्षक ने पीड़ित को बुरा भला कहा, साथ गए वकिल ने प्रधान आरक्षक राम कुमार साहू को समझाने का प्रयास किया, वकिल की बात सून प्रधान आरक्षक और ज्यादा आक्रोशित हो गया व वकिल से ही उलझ पड़ा।





जब विवाद हो रहा था उस दौरान किसी पीड़ित ने प्रधान आरक्षक की सारी करतूत को कैमरे में रिकार्ड कर लिया व पुलिस अधीक्षक को सेंड कर दिया। वायरल वीडिय़ों पर संज्ञान लेते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से प्रधान आरक्षक राम कुमार साहू को सस्पेंड करते हुए लाइन अटैच कर दिया है। वही थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को मामले की जांच का आदेश दिया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.