Media24Media.com: ऐसा क्या हुआ कि Kareena Kapoor के घर के बाहर बजी शहनाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ऐसा क्या हुआ कि Kareena Kapoor के घर के बाहर बजी शहनाई

Document Thumbnail

करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. करीना और सैफ (Kareena Kapoor Saif Ali Khan) के इस बच्चे का इंतजार सिर्फ पटौदी परिवार ही नहीं बल्कि कपूर खानदान भी कर रहा है. इस बीच करीना (Kareena Kapoor) के घर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.





करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही दूसरी बार मां बन सकती हैं. उनके घर में तोहफों का आना शुरू हो गया है, आए दिन उनके रिश्तेदार उन्हें देखने घर भी पहुंच रहे हैं. डिलीवरी की डेट यूं तो 15 फरवरी की दी गई थी लेकिन अभी तक करीना (Kareena Kapoor Delivery) के घर किलकारी नहीं गूंजी है. इस बीच करीना (Kareena Kapoor) के घर के बाहर कुछ ऐसी चीजें भी हो रही हैं जो लोगों के मनोरंजन का कारण बन रही हैं.





करीना के घर के बाहर शहनाई
करीना (Kareena Kapoor) के पास इस वक्त बधाइयों का तांता लगा हुआ है. इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार और उनके फैंस उन्हें गिफ्ट्स और विशेज भेज रहे हैं. करीना (Kareena Kapoor) कब दोबारा मां बनेंगी ये तो वो ही जानें, लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी. इस वीडियो में दो लोग करीना (Kareena Kapoor) के घर के बाहर हैं म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर गाना बजा रहे हैं 'चांद से पर्दा कीजिए'. मजेदार बात है कि यह गाना सैफ (Saif Ali Khan) पर ही फिल्माया गया है.





वीडियो हो रहा वायरल
यह वीडियो पैपराजी की नजरों मे आया, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ और फिर वायरल होने लगा. लोग भी इस वीडियो को लेकर काफी इंटरटेन हो रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.