Media24Media.com: इस वित्तीय वर्ष में पत्रकारों को 47.69 लाख रूपए की आर्थिक मदद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इस वित्तीय वर्ष में पत्रकारों को 47.69 लाख रूपए की आर्थिक मदद

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को पत्रकार कल्याण कोष (Journalist Welfare Fund) से इस वित्तीय वर्ष में 43 पत्रकारों को 47 लाख 69 हजार रूपए की आर्थिक मदद दी गई है, जो बीते पांच सालों में पत्रकारों को दी गई सहायता से सर्वाधिक है। इस सहायता राशि से गंभीर बीमारी से पीड़ित पत्रकारों और उनके परिजनों को इलाज और आर्थिक संकट की स्थिति में मदद मिली है।





यह भी पढ़ें:- बिग ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ को मिलेगा लाइट मेट्रो रेल, मंत्री शिव डहरिया ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पत्रकारों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से पत्रकार कल्याण कोष नियम में व्यापक संशोधन किया गया है। संशोधित नियम में पत्रकारों और उनके परिजनों को बीमारियों के इलाज और आर्थिक संकट की स्थिति में 2 लाख रूपए तक की मदद किए जाने का प्रावधान किया गया है। इससे पूर्व पत्रकार कल्याण कोष से पत्रकारों को अधिकतम 50 हजार रूपए तक सहायता दिए जाने का प्रावधान था।





पत्रकार कल्याण कोष





पत्रकार कल्याण कोष से इस वित्तीय वर्ष में फरवरी महीने 2021 तक पत्रकारों को 47.69 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी गई है, जबकि साल 2019-20 में 32.19 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पत्रकारों को दी गई थी। पत्रकार कल्याण कोष से साल 2018-19 में 14.43 लाख रुपए, साल 2017-18 में 18.41 लाख रुपए और साल 2016-17 में 16.99 लाख रुपए की मदद दी गई थी।





यह भी पढ़ें:- स्कूलों में कोरोना के बढ़ते केसेस के बाद शिक्षा विभाग के निर्देश- सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित छात्रों-शिक्षकों को न दें प्रवेश, पढ़े पूरी गाइडलाइंस





बता दें कि पत्रकार कल्याण कोष से प्रदेश में कार्यरत पत्रकारों और उनके परिजनों को गंभीर बीमारी के इलाज, वृद्धावस्था में आर्थिक संकट, दैवीय विपत्ति कारणों पर आर्थिक सहायता दी जाती है। पत्रकार सहायता कोष के नियम में संशोधन के बाद उन्हें दंगा, बाढ़ के समाचार कवरेज के दौरान कैमरा, उपकरण के नुकसान और श्रमजीवी पत्रकार की असामयिक मृत्यु और परिवार में अन्य कमाने वाला पारिवारिक सदस्य न होने की स्थिति में भी आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान किया गया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.