Media24Media.com: समाज सुधार के लिए मीडियाकर्मियों का सामाजिक जुड़ाव जरूरी : हिरवानी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

समाज सुधार के लिए मीडियाकर्मियों का सामाजिक जुड़ाव जरूरी : हिरवानी

Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी की अनुशंसा पर मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कौशल स्वर्णबेर ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मीडिया प्रकोष्ठ का विस्तार करने के बाद साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि अलग-अलग मीडिया समूह के पत्रकारों की महती भूमिका है।





पढ़ें:- सड़क सुरक्षा माह का समापन : उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान, मीडिया24मीडिया की पत्रिका ‘अपन रद्दा’ का हुआ विमोचन





समाज सुधार के लिए मीडियाकर्मियों का सामाजिक जुड़ाव जरूरी है। बुद्धिजीवियों के समाज में जुड़ने से समाज को एक नई दिशा मिलेगी। पत्रकारों का समाज सेवा से जुड़ना बहुत ही सराहनीय कार्य है। 





मीडिया प्रकोष्ठ की अलग टीम का गठन जल्द





प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में सक्रिय पत्रकारों को शामिल किया जाए। जो लोग सूची में छूट गए हैं, उन्हें भी चिन्हित कर यथोचित जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलों और ब्लॉकों में भी समाज को मजबूत करने के लिए मीडिया प्रकोष्ठ की अलग टीम का गठन भी जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिससे प्रदेश स्तर पर समाज में होने वाले फैसलों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। 





पढ़ें:- राज्यपाल ने मीडिया24मीडिया की पत्रिका ‘अपन रद्दा’ का किया विमोचन





इनको मिली अहम जिम्मेदारी





 मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ छायाकार संतोष साहू, नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार चंदन साहू सलाहकार की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह सहसंयोजक पद पर आईएनडी-24 के स्टेट हेड मोहित साहू, छगन साहू को नियुक्त किया गया है। पवन साहू आरंग पहले से ही सह-संयोजक मनोनीत किए जा चुके हैं। अन्य पदाधिकारियों में पवन साहू रायपुर को कार्यालय सचिव बनाया गया है। जबकि राघवेन्द्र साहू (न्यूज18), दिलीप साहू (स्वराज एक्सप्रेस), विक्रम साहू (स्वदेश) को महामंत्री बनाया गया है।





अशोक कुमार साहू बने प्रदेश सचिव




वहीं पीलूराम साहू (दैनिक भास्कर), राम साहू (समाचार लोक), अशोक कुमार साहू (संपादक-मीडिया24मीडिया), मनोज साहू (पायोनियर), प्रमोद साहू (दैनिक भास्कर) व खोमन साहू (मीडिया 24) को सचिव बनाया गया है। इसी तरह सह-सचिव पद पर वाकेश साहू (नई दुनिया), मनीष साहू (माई36न्यूज.काम), संजय साहू (टीसीपीन्यूज.काम), महेंद्र कुमार साहू (टीसीपीन्यूज.काम), दीपक साहू (बंसल न्यूज) व बृजनारायण साहू (ग्रैंड न्यूज) को नियुक्त किया गया है।





कार्यकारिणी सदस्य





कार्यकारिणी सदस्य के रुप में चित्रसेन साहू (जस्ट36न्यूज.काम), दुर्गेश साहू (एबीपी न्यूज), पंकज साहू (ग्रैंड न्यूज), ओमप्रकाश साहू (छत्तीसगढ़ की आवाम), संतोष साहू (पंजाब केसरी), अनूप साहू (आईबीसी), मनोज साहू (एएनआई), महेश साहू (आईएनडी), दीपक साहू (टीसीपी-24) व केदार साहू (कर्मा संदेश) को मनोनित किया गया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.