Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अलग-अलग नक्सली घटनाओं में 2 जवान शहीद, CM बघेल ने जताया दु:ख


छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। वहीं कई बार इसका खामियाजा हमारे सुरक्षाबल के जवानों को भुगतना पड़ता है। बुधवार को भी नक्सलियों ने ऐसे ही कायराना करतूत को अंजाम दिया है, जिसमें 2 जवान शहीद (2 soldiers martyred) हो गए।





यह भी पढ़ें:- माओवादियों ने DRG जवान को उतारा मौत के घाट, जो खुद भी पहले था नक्सली





दरअसल नारायणपुर में एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। ये शहादत जिले में हुई 3 अलग-अलग नक्सली घटना में हुई है। दो जवान (2 soldiers martyred) के शहीद के साथ-साथ एक जवान के घायल होने की खबर आई है। घायल जवान का इलाज रायपुर में जारी है।





CM ने जवानों की शहादत पर किया दुःख व्यक्त





CM भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।






https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1364590407254904835





https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1364590410987839489




जानकारी के मुताबिक नारायणपुर जिले के सोनपुर के पास नक्सलियों से मुठभेड़ में DRG के जवान कनेर उसेंडी शहीद हो गए, वे नारायणपुर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही एक अन्य घटना में सोनपुर से 30 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र बॉर्डर के पास IED ब्लास्ट में तमिलनाडू निवासी ITBP के जवान एन बालाचामी शहीद हो गए हैं। बुधवार की देर शाम ITBP का जवान एल बाला स्वामी सड़क सुरक्षा की ड्यूटी से सोनपुर कैम्प लौट रहा था। तभी यह घटना हुई।





एक ही दिन तीन घटनाएं





जानकारी के मुताबिक सोमवार नारायणपुर में 3 अलग-अलग जगहों पर IED ब्लास्ट नक्सलियों ने किया था। वहीं एक जगह पर पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़ भी हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नारायणपुर कुतुल मार्ग पर नेडनार मोड़ और नारायणपुर सोनपुर मार्ग पर बेचा मोड़ के पास हुआ IED ब्लास्ट की घटना हुई थी।





यह भी पढ़ें:- CRPF के 2 जवानों के बीच हुई लड़ाई, विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर चला दी गोलियां, 1 की मौत





जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर बेचा गांव के पास IED विस्फोट में एक ITBP का जवान शहीद हो गया। सड़क सुरक्षा की ड्यूटी से लौटने के दौरान नक्सलियों ने IED विस्फोट किया। जिसमें एक जवान चपेट में आ गया।





मुठभेड़ में एक जवान शहीद





वहीं नारायणपुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर भी पुलिस और सुरक्षाबलों को बीच मुठभेड़ हुई। सोनडोगरी के पास हुए मुठभेड़ में घायल जवान कनेर उसेंडी भी शहीद हो गए है। वहीं एक जवान के घायल होने की खबर है। दोनों जवानों की शहादत की पुष्टि एसपी मोहित गर्ग ने किया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.