Media24Media.com: 10th 12th Board Exam के लिए दिशा निर्देश जारी, दो- दो फीट दूर बैठेंगे परीक्षार्थी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

10th 12th Board Exam के लिए दिशा निर्देश जारी, दो- दो फीट दूर बैठेंगे परीक्षार्थी

Document Thumbnail

रायपुर। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा (10th 12th Board Exam) मई में आयोजित होगी। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर केंद्र प्रभारियों को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने (माशिमं) निर्देश जारी किए हैं। माशिमं के जिम्मेदारों की मानें तो कोरोना के मद्देनजर बोर्ड परीक्षा (CGBSE 10th 12th Board Exam) के केंद्रों में परीक्षार्थियों को एक दूसरे से दो-दो फीट दूर बिठाया जाएगा। परीक्षा केद्रों के अंदर छात्रों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बोर्ड परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश पत्र के अलावा पानी की बोतल और सेनिटाइजर की बोतल अपने साथ ले जा सकेंगे।





6 हजार 700 केंद्रों में होगी परीक्षा
माशिमं से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के मद्देनजर इस बार बोर्ड ने 6 हजार 700 परीक्षा केंद्र बनाए है। इन परीक्षा केंद्रों में 10वीं के 4 लाख 67 हजार और 12वीं के 2 लाख 87 हजार छात्र इम्तिहान देंगे। इम्तिहान के दौरान कोविड गाइड लाइन (covid guidline for board exam) का पालन कराने की जिम्मेदार स्कूल प्रबंधकों के जिम्मेदारों को होगी। जो स्कूल प्रबंधन कोविड गाइड लाइन या माशिमं की गाइड लाइन का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।





नहीं देना होगा शपथ पत्र
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के पालकों से स्कूल प्रबंधन ने शपथ पत्र मांगा था। माशिमं के नए निर्देश के बाद अब परीक्षार्थियों के पालकों को परीक्षा से पूर्व शपथ पत्र स्कूलों में जमा नहीं करना होगा। परीक्षा केंद्र का प्रभारी शासकीय शिक्षकों को बनाया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र के बाहर पुलिस तैनात रहेगी।





कोविड और माशिमं की गाइड लाइन (exam guidline) के अनुसार बोर्ड की परीक्षा आयोजित होगी। इस संबंध में पूर्व में निर्देश जारी किया जा चुका है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो. विजय कुमार गोयल, सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.