दैनिक राशिफल (Horoscope 31 January 2021)
हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज 31 जनवरी (Horoscope 31 January 2021) के दिन जानिए आपकी राशि के अनुसार आपका दिन कैसा जाएगा। जीवन में आने वाली बहुत सी समस्याओं का हल आपके राशि के अनुरूप समाधान करके ठीक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: गोल बाजार के पूजा हवन सामग्री दुकान में भीषण आग
जानिए कैसे आप अपना दिन सुधार सकते हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 31 January 2021) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
मेष राशि (Aries today horoscope)
आपको अपने व्यापार और कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अनिद्रा की स्थिति और कार्य की चिंता भी हो सकती है। मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं। अकर्मण्यता या आलस्य भी आप पर हावी हो सकता है। धार्मिक अनुष्ठान और दान जैसा पुण्य कार्य में सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus today horoscope)
आपको हानि हो सकती है। धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। निराशा जीवन को अकर्मण्य बना सकती है। व्यवहार में विशेष सावधान रहें। आपकी सामाजिक अप्रतिष्ठा संभव है। कार्यालय में अहम को ठेस पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें: राजधानी रायपुर में महिलाओं के लिए पिंक केयर सेंटर की शुरुआत
मिथुन राशि (Gemini today horoscope)
परिवार के सदस्यों का मेलमिलाप होगा। पुराने मित्रों के साथ पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। इस समय आपको सुस्वादु भोजन और घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस पूरे काल में आप मानसिक रुप से प्रसन्न और शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है।
कर्क राशि (Cancer today horoscope)
सांसारिक और भौतिक सुख प्राप्त करने का है। अगर आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है। सफलता निश्चित है। इस काल के अनुकूल होने के कारण आप और आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति और प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा।
सिंह राशि (Leo today horoscope)
मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द मिलने का योग है। आपको सुस्वादु मनचाहा भोजन, सुविधापूर्वक उपलब्ध होगा। आपको शारीरिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र और सुगंध सहित अन्य इच्छित सांसारिक वस्तुएं मिलेंगी। इस समय सर्वोत्तम मित्र और परिचित मिलेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में भी आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा। प्रेम या दाम्पत्य जीवन में आप अपने साथी के प्रेम में वृद्धि की आशा कर सकते हैं। सौभाग्य, सुख और सम्मान इस अवधि की विशेषता है।
यह भी पढ़ें: माना एयरपोर्ट पर विजिटर्स की एंट्री बंद, सुरक्षा बढ़ी
कन्या राशि (Virgo today horoscope)
विशेष रुप से धन की हानि ,व्यय या विनियोजन के योग है। अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें। आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। इन दिनों आप कोई परामर्श,बीच वचाव या विवाद में भी न पड़ें। व्यर्थ में झगड़े की संभावना है। असावधानी अहम को ठेस पहुंचा सकती है। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं। आप अविचलित रहें ,क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी।
तुला राशि (Libra today horoscope)
चन्द्रमा की गोचर गति लक्ष्यों की प्राप्ति और प्रयासों में सफलता दर्शा रही है। आपकी ख्याति और यश,प्रतिष्ठा वृद्धि का समय हैं। यह दिन धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति योग हैं। व्यवसाय में धन-लाभ के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। प्रयास के परिणाम अपेक्षा के अनुकूल ही रहेंगे। आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है।
वृश्चिक राशि (Scorpio today horoscope)
यह माह का अच्छा समय है। यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति का है। सांसारिक और भौतिक सुख प्राप्त करने का है। अगर आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है। सफलता निश्चित है। इस काल के अनुकूल होने के कारण आप और आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति और प्रशंसा की आशा कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius today horoscope)
कुछ मिले-जुले,सुख-दुख,सफलता-असफलता के परिणाम का दिन है। व्यापार में लाभप्रद लेन-देन सम्पन्न करने में कुछ कठिनाइयां आ सकती है। यात्रा के लिए हरी झंडी मिलने से पहले आपको कुछ बाधाएं पार करनी होंगी। अपने कार्य इच्छानुसार पूरे न कर पाने के कारण आप मानसिक रुप से अशांत खिन्न रहने की तुलना में पूर्व जन्म कृत स्व कर्म का भोग मान कर धैर्य रखिए।
यह भी पढ़ें: नहीं रहे पूर्व संसदीय सचिव लक्ष्मण राम, अचानक हुई थी तबियत खराब
मकर राशि (Capricon today horoscope)
असुविधा,असहयोग,समन्वयहीन और अपेक्षा के विपरीत स्थिति का समय है। किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए। सूचना भी सत्यता से परे हो सकती हैं ,ध्यान नहीं देना चाहिए। यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों और बाधाओं का दिन है। आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है। आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है। अपने उच्चाधिकारी से कार्यालय में या रोजगार स्थल पर किसी भी प्रकार की असहमति और विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बाजार के काम, परामर्श देना ,यात्रा, नए काम शुरू करना उचित नहीं होगा।
कुंभ राशि (Aquarius today horoscope)
मन की शान्ति होगी। आप स्वयं अपने आप में और परिवार के साथ, शान्ति सुख और प्रसन्न्ता अनुभव करेंगे। दिन कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है। दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र और पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी।
मीन राशि (Pisces today horoscope)
सफलता की संभावना प्रबल हैं। यह समय आपके लिए ,आपके प्रयासों और उपकार की प्रतिष्ठा और पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। नए मित्र भी बनाएंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप नीरोग काया का आनन्द उठाएंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल और प्रसन्न रहेंगे।