Media24Media.com: बीजापुर में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर...एक जवान घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बीजापुर में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर...एक जवान घायल

Document Thumbnail

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार को DRG जवानों और नक्सलियों (DRG Jawans and Naxalites) के बीच हुई मुठभेड़ (Naxalites Encounter) में जवानों ने 3 नक्सलियों (3 Naxalites) को मार गिराया है। वहीं दो घायल हुए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में DRG का एक जवान भी घायल हुआ है।





जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया। जबकि 2 नक्सली घायल हुए हैं। वहीं IED ब्लास्ट (IED Blast) की चपेट में आकर एक जवान (soldier) भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। हालांकि जवानों ने एक ही नक्सली का शव बरामद किया है। वहीं बंदूक और अन्य विस्फोटक भी मिला है। मुठभेड़ की पुष्टि SP कमल लोचन कश्यप ने की है।





एंटी नक्सल ऑपरेशन(Naxalites Encounter)





तर्रेम थाने से मंगलवार को जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान पूर्वती के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने अचानक से हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। जवानों ने सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि 3 नक्सली मारे गए हैं, जबकि दो घायल हुए हैं।





DRG का एक जवान घायल





मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट होने से DRG का एक जवान घायल हुआ है। जवान का नाम जोगेश्वर पैकरा है और वह DRG में सहायक आरक्षक के पद पर है। उसके दाएं पैर के घुटने में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासागुड़ा में उपचार कर बीजापुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जहां से उसे एयर लिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।





पुलिस को मिली एक और सफलता, 4 इनामी नक्सलियों समेत 8 ने किया सरेंडर





जवानों ने मौके से शव के साथ 12 बोर की एक बंदूक, नक्सली वर्दी, IED, बैटरी, बिजली के तार, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह से ही जिले के अलग-अलग इलाकों में दिन भर रुक रुककर नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने कई इनामी नक्सलियों को मार गिराने और पकड़ने में सफल हो रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.