Media24Media.com: छिंदवाड़ा दौरे पर राज्यपाल उइके, तो नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे गृहमंत्री

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छिंदवाड़ा दौरे पर राज्यपाल उइके, तो नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे गृहमंत्री

Document Thumbnail

राज्यपाल अनुसुइया उइके (Anusuiya Uikey) 21 जनवरी से 24 जनवरी तक चार दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे (Governor Uikey on Chhindwara tour) पर रहेंगी। वहीं गृहमंत्री (Home Minister) ताम्रध्वज साहू भी 21 जनवरी गुरूवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। 





राज्यपाल ने आज दोपहर पुलिस परेड ग्राउंड (Police Parade Ground) रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान किया और वे दोपहर सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाठा, बिलासपुर पहुंची वहां आयोजित चालीहा महोत्सव में शामिल हुईं। इसके बाद वे चकरभाठा एयर स्ट्रिप, बिलासपुर से दोपहर प्रस्थान करेंगी और दोपहर ईमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप, छिंदवाड़ा पहुंचेंगी। वहां से रवाना होकर दोपहर 04:00 बजे आरोग्य हेल्थकेयर मल्टिस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, छिंदवाड़ा पहुंचेंगी और वहां से 04:15 बजे रवाना होकर 04:20 बजे सर्किट हाउस, छिंदवाड़ा पहुंचेगी।





आई.ए.एस. अकादमी के कार्यक्रम में होंगी शामिल(Governor Uikey on Chhindwara tour)





 राज्यपाल उइके 21 जनवरी 2021 को पी.जी. कॉलेज, के.के.एफ. ऑफिस छिंदवाड़ा में कीर्तिश केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे 22 जनवरी 2021 को दोपहर 12:15 बजे कुंडली कला,  में आयोजित ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी आई.ए.एस. अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी।





के.एफ. नर्सिंग इंस्टीट्यूट का करेंगी शुभारंभ





 राज्यपाल 23 जनवरी 2021 को छिंदवाड़ा के सुभाष पार्क में आयोजित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती कार्यक्रम और श्रद्धा नगर, छिंदवाड़ा में के.एफ. नर्सिंग इंस्टीट्यूट के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल उइके 25 जनवरी 2021 को सुबह 11:50 बजे ईमलीखेड़ा, एयर स्ट्रिप, छिंदवाड़ा से हेलीकाप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी और दोपहर 01:30 बजे पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगी।





बीजापुर में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर…एक जवान घायल





गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 21 जनवरी गुरूवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे आज शाम को 7 बजे रायपुर से विमान से नई दिल्ली जाएंगे और छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।  साहू अगले दिन विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम 7 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर रात 9.30 बजे राजधानी रायपुर वापस लौटेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.