Media24Media.com: कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का निधन, पार्टी में शोक की लहर…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का निधन, पार्टी में शोक की लहर…

Document Thumbnail

जयपुर : वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत (Gajendra Shaktawat) का बुधवार सुबह नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन (Gajendra Shaktawat passes away) हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेताओं ने विधायक शक्तावत (Gajendra Shaktawat) के निधन पर शोक जताया है।





जानकारी के मुताबिक पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शेखावत 48 लीवर संक्रमण से पीड़ित थे और वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गये थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा व दो बेटियां हैं।





सीएम गहलोत ने किया ट्वीट(Gajendra Shaktawat passes away)





मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,’ कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत के असामयिक निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वे बीमार थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से मैं परिवारजन और डॉक्टरों के संपर्क में था।’मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक संतप्त परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की है।





कई नेताओं ने जताया शोक





पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने शक्तावत को हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने वाले विनम्र प्रतिनिधि के रूप में याद करते हुए शोक जताया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेताओं ने विधायक शक्तावत के निधन पर शोक जताया है। शक्तावत दूसरी बार विधायक चुने गए थे। वे पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने वाले पायलट खेमे में थे।





छिंदवाड़ा दौरे पर राज्यपाल उइके, तो नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे गृहमंत्री





उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक चार विधायकों का असामयिक निधन हो चुका है जिनमें कांग्रेस के तीन व भाजपा के एक विधायक शामिल हैं। इनमें सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक मास्टर भंवर लाल मेघवाल (सुजानगढ़) व कैलाश त्रिवेदी (सहाड़ा) और भाजपा की विधायक किरण महेश्वरी (राजसमंद) शामिल हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.