Media24Media.com: सीएम के कार्यक्रम में लगा रहा था टेंट, करंट लगने से हुई मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सीएम के कार्यक्रम में लगा रहा था टेंट, करंट लगने से हुई मौत

Document Thumbnail

सीएम भूपेश बघेल रविवार दो दिवसीय जिले के दौरे पर बीजापुर जाने वाले हैं। सीएम के प्रवास को लेकर प्रशासन द्वारा महादेव घाट के पास टेंट लगाया जा रहा था। इस कार्य के दौरान 6 युवक टेंट के काम में लगे थे। टेंट का सामान बिजली के तार के सम्पर्क में आया और इस हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई।





नगरनार प्लांट खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार: भूपेश बघेल






पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री का प्रवास है, जिसे लेकर तैयारी की जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हरीश कोरम को रूप में की गई है। हरिश भोपालपटनम के रालापल्ली का निवासी था। वहीं, इस घटना में दो युवक आनंद मांझी और पारेट युवराज घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। टेंट के मालिक का नाम रितेश कुमार बताया जा रहा है।






पिता की हो चुकी है मौत






मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हरीश के पिता का कुछ दिन पहले ही खराब स्वास्थ्य के चलते निधन हुआ था। पिता की मौत के बाद परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी हरीश कोरम ही उठा रहा था।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.