Media24Media.com: नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या, अपहरण कर दिया वारदात को अंजाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या, अपहरण कर दिया वारदात को अंजाम

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत (naxalites attacks) सामने आई है। बता दें कि जिले में नक्सलियों ने सरपंच पति को मौत के घाट उतार (naxalites murdered sarpanch husband) दिया है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में परदोनी गांव के सरपंच पति की हत्या की है। पुलिस ने शव को जंगल से बरामद किया है।





इंश्योरेंस के पैसे के लिए बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला





जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव के मानपुर के परदोनी गांव में सरपंच के घर नक्सली अचानक आ धमके और सरपंच पति को उठाकर करीब 2 किलोमीटर जंगल की ओर ले गए। दहशत के कारण गांव वाले उसे छुड़ा नहीं सके। अगले दिन यानी आज उसकी लाश बरामद (Murder in Rajanandgoan) हुई है।





छत्तीसगढ़ को मिली कोरोना वैक्सीन, जिलों को वितरण शुरू





नक्सलियों ने सरपंच पति को गोली मारी (naxalites murdered sarpanch husband) है। इसके बाद शव को लावारिश हालात में छोड़कर फरार हो गए। बता दें कि मृतक के शरीर पर मारपीट के भी कई निशान हैं। वहीं इस वारदात के बाद इलाके में दशहत का माहौल है।





नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज (naxalites murdered sarpanch husband)





बता दें कि सरपंच पति की हत्या (murdered sarpanch husband) के साथ-साथ नक्सलियों ने उनके ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया है। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी ओर नक्सली वारदात से लोगों में जबरदस्त दहशत फैल गई है।





जानिए किस बैंक का होम लोन है सबसे सस्ता





पुलिस की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सली लोगों में दहशत फैलाने के लिए लगातार किसी न किसी कायराना करतूत को अंजाम देने में लगे हुए हैं। नक्सली लगातार पुलिस की नाक के नीचे मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं।





5 साल में नक्सली हिंसा में इतने लोगों की गई जान





बीते 5 साल में छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा (Naxalite violence) में 1000 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 314 आम लोग भी शामिल हैं। इनका नक्सल आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था। वहीं 220 जवान शहीद हुए हैं, साथ ही 466 नक्सली भी मुठभेड़ में मारे गए हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.