Media24Media.com: इंश्योरेंस के पैसे के लिए बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इंश्योरेंस के पैसे के लिए बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Document Thumbnail

मध्यप्रदेश के विदिशा से भाई-भाई के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना (Madhya Pradesh incident) सामने आई है, जहां कथित तौर पर बीमा पॉलिसी के एक करोड़ रुपए की रकम के लिए बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या (Murder Incident in MP) कर दी है। इतना ही नहीं हत्या की इस वारदात में भांजी ने भी अपने बड़े मामा का साथ दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मामा और भांजी ने पैसे के लालच में इस हत्याकांड को अंजाम दिया।





छत्तीसगढ़ को मिली कोरोना वैक्सीन, जिलों को वितरण शुरू





दरअसल 9 जनवरी को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के चिकलोद के जंगल में एक शव बरामद किया गया था। जब मामले की जांच की गई तो मृतक की पहचान विदिशा के रहने वाले 32 साल के अखिलेश किरार के रूप में हुई थी। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो ऐसा खुलासा हुआ की लोग भी हैरान हो गए।





छोटे मामा को मारने के लिए भांजी ने दिया बड़े मामा का साथ (Murder Incident in MP)





जांच में पाया गया कि अखिलेश की हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसी का बड़ा भाई धीरज किरार था, जिसने बीमा की रकम के लिए अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। लोगों को तब ज्यादा हैरानी हुई जब इसमें आरोपी की भांजी की संलिप्तता भी सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक भांजी ने भी अपने छोटे मामा की हत्या में बड़े मामा का साथ दिया था।





भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाएंगे 83 तेजस विमान





हत्या की इस वारदात को लेकर एसपी मोनिका शुक्ला (SP Monica Shukla) ने बताया कि भांजी शैलजा ने अखिलेश की हत्या में बड़े मामा का इसलिए साथ दिया क्योंकि वह बीमा की रकम मिलने के बाद अपने हिस्से का पैसा लेकर मुंबई जाना चाहती थी, जहां उसे अभिनेत्री बनना था। इसी वजह से बड़े मामा के साथ मिलकर भांजी ने छोटे मामा को मारने की साजिश रची।





दोनों आरोपियों ने प्लानिंग के तहत दिया वारदात को अंजाम





प्लानिंग के तहत धीरज अपने छोटे भाई को भोपाल चलने के बहाने कार से रायसेन जिला के चिकलोद बनछोड़ (Chiklod banchod) के जंगल में ले गए और मूसल से सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को जंगल में और कपड़े, मूसल को नदी में फेंक कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.