Media24Media.com: अब कॉलर ट्यून पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, ये है वजह...

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अब कॉलर ट्यून पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, ये है वजह...

Document Thumbnail

आप किसी को फोन लगाने से पहले इन दिनों अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज में कोरोना से बचाव और सावधानी को लेकर कॉलर ट्यून (Corona Caller Tune News) सुनते हैं। लेकिन अब खबर है कि मोबाइल पर आने वाली कॉलर ट्यून बदलने वाली है। अभी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज में कॉलर ट्यून आप सुनते हैं। सूत्रों के मुताबिक अब जल्द ही यह कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित कॉलर ट्यून बदलने वाली है।





भारत में कोरोना (Corona) की शुरूआत होने के बाद सबसे पहले वॉइस ओवर आर्टिस्‍ट जसलीन भल्‍ला (Jasleen Bhalla) की आवाज में ही मोबाइल फोन की कॉलर ट्यून (Corona Caller Tune News) रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) की आवाज में कॉलर ट्यून का संदेश लोगों ने सुना। अब एक बार फिर जसलीन की आवाज सुनने को मिलेगी।





पढ़ें : अगर आप भी मानसिक रूप से परेशान हैं तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल, 13 भाषाओं में मिलेगी सुविधा





बताया जा रहा है कि हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में यह कॉलर ट्यून होगी। वहीं इसमें बजने वाला मैसेज 30 सेकेंड का होगा। गौरतलब है कि भारत में कोरोना की शुरूआत होने के बाद सबसे पहले वॉइस ओवर आर्टिस्‍ट जसलीन भल्‍ला की आवाज में ही कॉलर ट्यून रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद अमिताभ बच्‍चन की आवाज में कॉलर ट्यून का संदेश लोगों ने सुना। अब एक बार फिर जसलीन की आवाज सुनने को मिलेगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.