Media24Media.com: डेढ़ करोड़ के इंश्योरेंस के लिए गोद लिए हुए बेटे की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डेढ़ करोड़ के इंश्योरेंस के लिए गोद लिए हुए बेटे की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

Document Thumbnail

आज कल-पैसों के चक्कर में लोग रिश्तों को भूलते जा रहे हैं, पैसों और संपत्ति के कारण ही कई लोग अपनों का ही खून बहा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें ब्रिटेन (Britain) में रहने वाले एक कपल ने पहले तो भारत के एक बच्चे को गोद लिया और फिर बाद में इंश्योरेंस की डेढ़ करोड़ रुपये रकम हासिल करने के लिए उसकी हत्या (Parents Killed Adopted Son) करवा दी, लेकिन यह कपल कानून से बच निकला है और ब्रिटेन में खुलेआम घूम रहा है।





कही हैकर्स के पास आपकी ईमेल आईडी और पासवर्ड तो नहीं? इस तरह करें चेक





भारत सरकार (Indian government) ने कपल के प्रत्यर्पण की कोशिश की थी, लेकिन यूरोप के मानवाधिकार कानूनों (Europe's human rights law) की वजह से प्रत्यर्पण नहीं हो पाया।





गोद लिए बच्चे के लिए खरीदी इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी(Parents Killed Adopted Son)





डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 55 साल की आरती धीर और 31 साल के उनके पति कवल रायजादा ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट (UK Heathrow Airport) के पूर्व कर्मचारी हैं। कपल ने 2015 में गुजरात के मलिया हटिना गांव के अनाथ बच्चे गोपाल सेजानी (Gopal Sejani) को गोद लेने का वादा किया था। गोद लेने की प्रक्रिया खत्म होने के कुछ ही दिन बाद कपल ने बच्चे के लिए 'वेल्थ बिल्डर' इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी।





कही सर्दियों में आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?





वहीं गोद लिए जाने के दो साल बाद 2017 में 11 साल का लड़का गोपाल अपने एक रिश्तेदार के साथ राजकोट गया था। वापसी के दौरान गोपाल और उसके रिश्तेदार पर दो लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसकी वजह से गोपाल और उसके रिश्तेदार हरसुखभाई कारदानी की मौके पर ही मौत हो गई।





कपल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम





कपल के साथ फ्लैट शेयर करने वाले एक व्यक्ति नीतीश मुंद ने कबूल किया था कि कवल रायजादा ने उन्हें भारत में हत्या की योजना बनाने के लिए पैसे दिए थे। फिलहाल नीतीश मुंद जेल में बंद है। वहीं ब्रिटेन के चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बुथनॉट ने भी अपने फैसले में कहा था कि इस मामले में परिस्थितिजन्य सबूत मजबूत हैं जो बताते हैं कि कपल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया।





गैंगरेप के बाद ब्यूटी क्वीन की हत्या, लोग कर रहे इंसाफ की मांग





बता दें कि ब्रिटेन के सांसद टिम लूघटन (UK MP Tim Lughton) ने भी कपल को लेकर सवाल उठाया था कि क्या बच्चे के हत्यारों को हम ब्रिटेन की सड़कों पर खुलेआम घूमते देखना चाहते हैं? हालांकि कपल अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते आए हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.