Media24Media.com

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Document Thumbnail

60 दिन से भी कम का रिपेमेंट टाइम देते थे ये लोन ऐप्स





जिन लोन ऐप्स को हटाया गया है उनमें से कुछ ऐप्स लोन चुकाने के लिए 60 या उस से कम दिनों का टाइम देते थे। बाद में 7 जनवरी को StuCred नाम के ऐप को प्ले स्टोर पर फिर से डाला गया। जब इसने लोन रिपेमेंट टाइम को 30 दिन से बढ़ा दिया। रॉयटर्स के मुताबिक कम से कम 6 और ऐप्स है जो लोन चुकाने के लिए बहुत कम समय देते है। इस में से कई ऐसे भी है जो 7 से भी कम दिन का टाइम देते है। 





कुछ ऐसे भी लोन ऐप्स है जो 10,000 रुपये जैसी छोटी रकम लेने पर 2000 रुपये तक की प्रोसेसिंग फी लेते है। 60% तक का लेते थे ब्याज।। इतना ही नहीं ये ऐप्स पैसे चुकाने के लिए 30 दिन का टाइम देते है। इसपर 60 परसेंट तक का ब्याज भी लेते है। वहीं भारतीय बैंक लोन पर 10 से 20 परसेंट का सालाना ब्याज लेती है। लोन चुकाने लिए बैंक कभी भी एक साल से कम का समय नहीं देती है।





सुजेन फ्रे ने कहा कि वैसे लोन ऐप्स को ही प्लेस्टोर पर अनुमति दी गई है, जिनके लोन चुकाने का टाइम 60 दिन से अधिक है। लोन ऐप्स से कई तरह की जानकारी ली जाती है। जिसमें लोन रिपेमेंट टाइम, सालाना ब्याज दर, कुल ब्याज जैसी जानकरियां शामिल है। गूगल इंडिया ने डेवलपर्स को कहा है कि वो ही परमिशन यूजर्स से लें जो सेवा देने लिए जरूरी हो। जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा भी बनी रहें। 





हैदराबाद (TS) तेलंगाना पुलिस ने जब गूगल को इन संदिग्ध इंस्टेंट लोन ऐप को लेकर सवाल पूछा था। अब गूगल की ओर ये प्रतिक्रिया आई है। Google का कहना है कि 'पर्सनल लोन ऐप्स पर हाल ही में उनका ध्यान गया है। वो गूगल प्ले स्टोर पर इन ऐप्स पर की गई कार्रवाई को सभी के सामने क्लियर करना चाहते है। सूत्रों ने कहा है कि गूगल प्लेस्टोर पर इंस्टेंट लोन ऐप को ऐक्टिव रहने के लिए NBFC / RBI के अप्रूव किए हुए कागज दिखाने होंगे। जिसके लिए 5 दिन का टाइम दिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.