छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग (Chhattisgarh Health Department) द्वारा सभी जिले के नोडल अधिकारियों के प्रभार(Charges of nodal officers) को बदल दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त डॉ. सी.आर .प्रसन्ना द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सभी जिले के प्रभारी नोडल अधिकारी की नवीन पदस्थापना की गई है, जिसके तहत रायपुर संभाग, दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग में अधिकारियों का प्रभार बदला गया है।
यह भी पढ़ें: तानों से तंग आकर बहू ने सास को दी दर्दनाक मौत, उखाड़े नाखून , फोड़ी आंख
जारी आदेश के मुताबिक इनको मिला यहां की जिम्मेदारी(Charges of nodal officers)
- रायपुर संभाग में संयुक्त संचालक डॉ. अलका गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
- उप संचालक डॉ. एस के बिंझवार को महासमुंद का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
- डॉक्टर शैलेन्द्र अग्रवाल प्रभारी राज्य नोडल अधिकारी को गरियाबंद का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
- प्रभारी उप संचालक डॉ. श्रीकांत राजिमवाले को बालौदाबाजार का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- उप संचालक डॉ. बीके साहू को धमतरी का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
- दुर्ग संभाग में प्रभारी संचालक डॉ. वाई.के.शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
- डॉ. सुभाष मिश्रा प्रभारी संचालक महामारी को नोडल अधिकारी राजनांदगांव
डॉक्टर सुभाष पांडे प्रभारी संयुक्त संचालक रायपुर को नोडल अधिकारी बलोद-कवर्धा - डॉ. राजेश शर्मा राज्य कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी बेमेतरा
- बिलासपुर संभाग में डॉक्टर मधुलिका सिंह प्रभारी संयुक्त संचालक बिलासपुर को नोडल अधिकारी बिलासपुर मुंगेली
- डॉ. अमर सिंह ठाकुर प्रभारी संचालक SIHFW को नोडल अधिकारी जांजगीर चांपा
- डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव संयुक्त संचालक को नोडल अधिकारी रायगढ़
- डॉ. आर.एस.सत्यार्थी प्रभारी उप संचालक को नोडल अधिकारी कोरबा
- डॉ. महेंद्र सिंह प्रभारी उप संचालक को नोडल अधिकारी गौरेला पेंड्रा मरवाही
- सरगुजा संभाग में डॉ. पी.एस.सिसोदिया प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा को नोडल अधिकारी सूरजपुर
- डॉ. आनंद राव राज्य नोडल अधिकारी को नोडल अधिकारी बलरामपुर
- डॉ. धर्मेंद्र गहवई प्रभारी नोडल अधिकारी को नोडल अधिकारी कोरिया
- डॉ. नेतराम बेक राज्य कार्यकम अधिकारी को नोडल अधिकारी जशपुर-बस्तर संभाग
- डॉ. विवेक जोशी प्रभारी संयुक्त संचालक बस्तर को नोडल अधिकारी कोंडागांव-बस्तर
- डॉ. एस.के.पामभोई ,संयुक्त संचालक को नोडल अधिकारी दंतेवाड़ा
- जितेंद्र कुमार राज्य कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी बीजापुर
- डॉक्टर के.सी उरांव प्रभारी उप संचालक को नोडल अधिकारी नारायणपुर
- डॉ. जी. जगन्नाथ राव राज्य नोडल अधिकारी को नोडल अधिकारी सुकमा
- डॉ. कमलेश जैन राज्य नोडल अधिकारी से नोडल अधिकारी कांकेर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकने पर कलयुगी बेटी ने की पिता की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
नोडल अधिकारी के रूप में इन अधिकारियों पर वर्तमान दायित्वों के साथ साथ दिए गए जिलों के प्रभारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी । यह आदेश डायग्नोस्टिक्स सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।