Media24Media.com: सरपंच ने कलेक्टर को उड़ाने रची साजिश, नक्सली कमांडर को दी सुपारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सरपंच ने कलेक्टर को उड़ाने रची साजिश, नक्सली कमांडर को दी सुपारी

Document Thumbnail

दंतेवाड़ा। कटेकल्याण ब्लॉक के एक सरपंच द्वारा कलेक्टर के वाहन को ब्लास्ट से उड़ाने (Collector's Murder Plot) के लिए मक्सली कमांडर को सुपारी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पंचायत के डबरी निर्माणकार्य में कमीशन लेने वाले नक्सली कमांडर बुधरा (Naxalite Commander) सोड़ी के पखनाचुआं पहुंचने की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर फोर्स ने दबिश दी।





फोर्स के आने की भनक मिलते ही माओवादी कमांडर बुधरा किसी तरह भाग निकला, लेकिन नक्सली को रंगदारी की रकम देने पहुंचाने वाला सरपंच फोर्स के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के दौरान सरपंच ने लिखित कबूलनामा में बताया कि 7 जनवरी को उसने नक्सली कमांडर बुधरा से मुलाकात कर गांव में कलेक्टर प्रवास कार्यक्रम की जानकारी दी और विस्फोट से उड़ा देने को कहा था।





गैंगरेप के बाद ब्यूटी क्वीन की हत्या, लोग कर रहे इंसाफ की मांग





निर्माणकार्यों का शुभारंभ करने वाले थे कलेक्टर (Collector's Murder Plot)






ग्राम पंचायत पखनाचुआं में पहुंचकर कलेक्टर राशन दुकान भवन, आंगनबाड़ी व अन्य निर्माणकार्यों का शुभारंभ करने वाले थे। एसपी डॉ. पल्लव ने कहा कि सरपंच का इस तरह का कृत्य हत्या के प्रयास व आपराधिक षड्यंत्र की श्रेणी में आता है। फिलहाल सरपंच से पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी महत्त्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.