Media24Media.com: रायपुर : छेरीखेड़ी ओवरब्रिज के नीचे मिली अज्ञात महिला की लाश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर : छेरीखेड़ी ओवरब्रिज के नीचे मिली अज्ञात महिला की लाश

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातर अपराध बढ़ रहे है। सोमवार को राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के छेरीखेड़ी ओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात युवती की लाश (Girl Murder in Raipur) मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आए दिन चाकूबाजी, लूट और हत्या की खबर अपराधों की बढ़ती संख्या कई बड़े सवाल को जन्म दे रहे है।





इस बीच मंदिर हसौद के पास पुलिस को एक युवती की लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि शव पर धारदार हथियार से वार किया गया है। अब तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है।





छत्तीसगढ़ के दो और जिलों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि





बता दें मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के छेरीखेड़ी ओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात युवती की लाश (Girl Murder in Raipur) मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। युवती के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान है।





पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.