Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी, बनाए गए 99 केंद्र

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी, बनाए गए 99 केंद्र

Document Thumbnail

राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां (Corona Vaccination Updates) हो चुकी हैं। प्रथम चरण में 2.67 लाख हेल्थ केयर वर्कर (Health care Workers) को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पूरे राज्य में 99 वैक्सीनेशन केंद्र चिन्हिंत किए हैं। इस संबंध में जानकारी देने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला (Dr. Priyanka Shukla) ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात की और वैक्सीनेशन (Vaccination) से संबंधित जानकारी साझा की।





डॉ. प्रियंका ने दी जानकारी (Corona Vaccination Updates)





डॉ. प्रियंका ने बताया कि वैक्सीनेशन (Vaccination) केंद्र राज्य के मेडिकल कालेजों,जिला अस्पतालों, कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविन एप में राज्य के सभी हेल्थ केयर वर्कर का डाटा रजिस्टर कर लिया गया है।





केंद्र ने दिया कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की 1.1 करोड़ खुराक का आर्डर, जानिए कितनी है एक वैक्सीन की कीमत





रजिस्टेशन के लिए कोई भी फोटो युक्त पहचान पत्र की आवश्यकता होगी। पात्र लाभार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वैक्सीनेशन (Vaccination) की जगह ,समय और तारीख का संदेश भेजा जाएगा। वैक्सीन लगाने के बाद व्यक्ति को आधे घंटे तक निरीक्षण कक्ष में रखा जाएगा और तबीयत खराब लगने पर तुरंत उपचार की व्यवस्था की जाएगी।





एक दिन में 100 लोगों को लगाया जाएगा टीका





वैक्सीन लगाने वाले वैक्सीनेटर को भी समुचित प्रशिक्षण दिया गया है। एक वैक्सीनेटर एक दिन में 100 लोगों को टीका लगाएगा। वैक्सीन की पहली खुराक के 28 दिनों के अंदर दूसरी खुराक लेना होगा। इसके दो हफ्ते के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर विकसित होता है। वैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना आवश्यक होगा, जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।





कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तारीख का हुआ ऐलान, जानिए कब और कैसे लगेगा टीका





डॉ. शुक्ला ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक सहयोग की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी आम जनता तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए वे सहयोग करेंगे।कार्यक्रम में यूनीसेफ के छत्तीसगढ़ प्रमुख जॉब जकार्यह, विश्व स्वास्थ्य संगठन के रप्रणीत फटाले ,डॉ. अमर सिंह और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.