Media24Media.com: अनियंत्रित होकर बिजली के तारों से जा टकराई बस, हादसे में 6 लोगों की मौत, 36 झुलसे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अनियंत्रित होकर बिजली के तारों से जा टकराई बस, हादसे में 6 लोगों की मौत, 36 झुलसे

Document Thumbnail

राजस्थान के जालोर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां शनिवार देर रात एक हादसे में बस (Jalore bus accident) में सवार कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बस अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार (high tension wire) से जा टकराई और उसमें आग लग गई। यह घटना रात लगभग 10.45 बजे घटी।





मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक हिम्‍मत सिंह के अनुसार यह हादसा महेशपुरा गांव के पास हुआ। एक बस चालक रास्‍ते से भटककर एक ग्रामीण इलाके में चला गया जहां बस बिजली के तारों (electricity wire) से टकरा गयी और उसमें आग लग गयी। यह निजी बस बाडमेर से ब्‍यावर जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि चार व्‍यक्तियों की मौत हो गयी कई अन्‍य घायल हैं , राहत व बचाव कार्य चल रहा है।





मांडोली में दर्शन करने गए थे यात्री





खबर के मुताबिक बस (Jalore bus accident) में सवार यात्रियों ने बताया कि वे नाकोड़ा के बाद मांडोली में दर्शन करने गए थे। शनिवार देर शाम सभी जालोर शहर पहुंच गए थे। यहां खाना खाने के बाद उन्हें ब्यावर जाना था। गूगल मैप से ब्यावर का रास्ता देखते हुए बस आगे बढ़ रही थी। गलती से बस महेशपुरा गांव पहुंच गई। बस गांव की संकरी गली में चली गई। गली में 11 केवी की लाइन काफी नीचे थी। बस का कंडक्टर तार देखने के लिए ऊपर चढ़ गया। कंडक्टर 11 केवी की लाइन हटाने लगा और करंट पूरी बस में फैल गया, जिससे आग लग गई।





20 माह की बच्ची दे गई 5 लोगों को जीवनदान, बनी अब तक की सबसे कम उम्र की “कैडेवर डोनर”





हादसे में ब्यावर की सोनल (44), सुरभि (25), चांद देवी (65), अजमेर के राजेन्द्र और ड्राइवर धर्मचंद जैन की मौत हो गई। खलासी की शिनाख्त नहीं हाे पाई है। इसके अलावा जयपुर की प्रियंका, अजमेर की निशा जैन, ब्यावर की शकुंतला, अनौसी (10), भीलवाड़ा की शिल्पा बाफना (36), ब्यावर की सुनीता (45), जयपुर की सीमा जैन, रितिका (16) और शिल्पा घायल हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.