Media24Media.com: ईपीएफओ दिसंबर तक PF खाते में एकमुश्त जमा करेगा ब्याज की राशि

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ईपीएफओ दिसंबर तक PF खाते में एकमुश्त जमा करेगा ब्याज की राशि

Document Thumbnail

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) निजी क्षेत्र में का करने वाले कर्मचारियों के लिए तोहफा लेकर आया है। जल्द ही या इस दिसंबर माह तक ही ईपीएफओ करीब 19 करोड़ कर्मचारियों को PF खाते में ब्याज की रकम एक साथ जमा कर सकता है।





पीएम मोदी सहित सीएम बघेल ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई





ईपीएफओ ने दिवाली के पहले वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया था। कर्मचारियों के पीएफ खाते में ब्याज का यह पैसा दो किस्तों में डाला जाना था। ब्याज की 8.15 फीसदी रकम दिवाली के समय ही कर्मचारियों के खातों में भेजे जाने थे, जो अभी तक नहीं डाले जा सके हैं और दूसरी किस्त के रूप 0.35 फीसदी रकम दिसंबर के आखिर तक भेजा जाना था। जिसे अब एक साथ डाले जाने की तैयारी की जा रही है। ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने सितंबर में कोविड 19 की वजह से पीएफ खाते में जमा रकम पर अर्जित ब्याज दो किस्तों में डालने की घोषणा की थी।





मंत्रालय से मंजूरी मिलने का इंतजार





ईपीएफओ वित्त मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बाजार में तेजी की वजह से तीन महीने पहले लगाए अनुमान के मुकाबले ईपीएफओ के पास दोगुनी अधिशेष रकम जमा हो गई है।





वित्त मंत्रालय को भेजी चिट्ठी





कर्मचारियों को ब्याज की रकम का भुगतान करने के संबंध में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। इसमें 19 करोड़ खाताधारकों को 8.5 फीसदी ब्याज भुगतान करने की बात कही गई है। हालांकि, मंत्रालय की ओर से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.