Media24Media.com: OLX पर बिक रहा प्रधानमंत्री का कार्यालय, जानिए क्या है कीमत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

OLX पर बिक रहा प्रधानमंत्री का कार्यालय, जानिए क्या है कीमत

Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदा का कार्यालय बेचे जाने का किसी ने ओएलएक्स पर विज्ञापन पोस्ट कर दिया है। शरारती तत्वों ने पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बने उनके जनसंपर्क कार्यालय को OLX) पर बिक्री के लिए डाल दिया था। इसके बाद पूरे शहर में इसकी चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर विज्ञापन की प्रति लगने लगी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।





झारखंड के मुख्यमंत्री पर रेप का आरोप, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट






साइट पर बेचने के लिए पीएम संसदीय जनसंपर्क कार्यालय की कीमत करीब साढ़े सात करोड़ लगाई गई थी। विज्ञापन में चार फोटो डाले गए थे, तीन फोटो जवाहर नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय का है, एक फोटो पुराने जनसंपर्क कार्यालय रविंद्रपुरी का है। हालांकि ओएलएक्स पर जो पता दिया गया है, वह गलत है इस पर कृष्णदेव नगर दिया गया है। जबकि जनसंपर्क कार्यालय का पता जवाहर नगर एक्सटेंशन है, जो भेलूपुर थाना अंतर्गत आता है।






पीएमओ कार्यालय वाराणसी ऑन सेल





ओएलएक्‍स पर विज्ञापन संख्‍या ID 1612346492 में जानकारी दी गई। विज्ञापन में हाउस का प्रकार हाउसेज एंड विला, चार बेडरूम बाथरूम के साथ, फुल फर्निश्‍ड रेडी टू मूव, लिस्‍टेड बाई डीलर, बिल्‍ड अप एरिया 6500 वर्ग फुट, दो मंजिल भवन में दो कार पार्किंग के साथ ही नार्थ ईस्‍ट फेसिंग की जानकारी विज्ञापन के साथ दी गई है। वहीं प्रोजेक्‍ट का नाम पीएमओ कार्यालय वाराणसी दिया गया है।






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.