Media24Media.com: कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को इस बीमारी का खतरा, अब तक 9 की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को इस बीमारी का खतरा, अब तक 9 की मौत

Document Thumbnail

कोरोना महामारी से अब तक करोड़ों लोग जंग जीत चुके हैं। इन लोगों में अब एक ऐसी बीमारी का पता लगा है, जो अधिकतर कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को हो रही है। इस बीमारी का नाम म्यूकोरमाइकोसिस है, जिससे गुजरात के अहमदाबाद में अब तक 9 लोग जान गंवा चुके हैं और दिल्ली में भी म्यूकोरमाइकोसिस के 12 मामले सामने आ चुके हैं। 





वैश्विक स्तर पर नौकरियों की कटौती करेगी Coca Cola, सेल्स में आई भारी गिरावट






म्यूकोरमाइकोसिस बीमारी उन मरीजों को हो रही है, जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं, लेकिन डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे मरीजों में हृदय, लिवर और ब्रेन स्ट्रोक जैसे मामलों में भी इजाफा हुआ है। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस के 44 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। 






म्यूकोरमाइकोसिस के लक्षण






म्यूकोरमाइकोसिस एक तरह का फंगस इंफेक्शन है, जो कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों को ज्यादा चपेट में ले रही है। इस बीमारी में सबसे पहले जुकाम होता है, जो दिमाग पर असर डालने लगता है। इसके बाद मरीज धीरे-धीरे अंधेपन का शिकार हो जाता है। यह बीमारी आंखों और दिमाग पर ज्यादा असर डालती है। 






कैसे फैलता है म्यूकोरमाइकोसिस






अहमदाबाद के सिविल अस्पताल की ईएनटी हेड डॉ. बेला प्रजापति के मुताबिक, म्यूकोरमाइकोसिस के अब तक जितने भी मामले मिले हैं, उनमें मरीजों की उम्र 50 साल से ज्यादा है और वे खासतौर पर डायबिटीज या अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.