Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IND Vs AUS: टेस्ट क्रिकेट में भारत का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 36 रन पर भारतीय पारी खत्म

Document Thumbnail

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India and Australia) के खिलाफ चल रहे एडिलेड टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में महज 36 रन पर भारतीय पारी खत्म हो गई। कप्तान विराट कोहली (Captain Virat Kohli) सहित भारत के 6 खिलाड़ी 19 रनों पर आउट हो चुके थे और 31 रन पर 9 खिलाड़ी आउट हो गए थे।





दुकान में आग लगने से दो सगे भाइयों की मौत, घर में पसरा मातम





वहीं मोहम्मद शमी रिटायर्ड हर्ट हो गए और भारत का कुल स्कोर सिर्फ 36 रन है। एडिलेड में पिंक बॉल से हो रहे इस टेस्ट मैच में गेंदबाजों ने अपना जबरदस्त दबदबा बनाया है। कमिंस की गेंद मोहम्मद शमी की कलाई में लगी और वह रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।






https://twitter.com/ICC/status/1340170616440299520




टीम इंडिया ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड





बता दें कि टीम इंडिया (Team india) का यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में इंडिया का न्यूनतम स्कोर 42 रन था। भारत ने अपना ही शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ा है। टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकाड़ा पार नहीं कर पाया। मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 9 रन बनाए, जबकि विहारी 8 रन बनाने में कामयाब रहे। पुजारा, रहाणे और अश्विन खाता भी नहीं खोल पाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने सिर्फ 8 रन खर्च कर 5 विकेट लिए, जबकि कमिंस 21 रन देकर चार विकेट लेने में कामयाब रहे।






https://twitter.com/ICC/status/1340166014768721920




ऑस्ट्रेलिया के सामने सिर्फ 90 रन की चुनौती





ऑस्ट्रेलिया के सामने मैच में जीत दर्ज करने के लिए सिर्फ 90 रन की चुनौती है। भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत निराश किया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 62 रन की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया ने ऐसा सपने में भी सोचा होगा कि तीसरे दिन उसका इतना बुरा हाल होने वाला है। टीम इंडिया के पास दूसरी पारी में कुल बढ़त 100 रन की भी नहीं हुआ है और अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं। उससे बड़ी बात यह है कि इंडियन क्रिकेट टीम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा है।






https://twitter.com/ICC/status/1340179580091576320




जल्द ही चुना जाएगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष, आज कांग्रेस के कई नेता करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात





आज एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया 36 रन ही बना पाई। इससे पहले भारत ने साल 1974 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे कम 42 रन बनाए थे। यह टेस्ट क्रिकेट में पांचवां न्यूनतम स्कोर है। 1947 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में भारत ने 58 रन बनाए थे। 1952 में भी भारत ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 58 रन बनाए थे। रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम पर है जिसने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ आकलैंड में 26 रन बनाए थे।





दक्षिण अफ्रीका के नाम टेस्ट मैचों में सबसे कम रनों का स्कोर





दक्षिण अफ्रीका के नाम टेस्ट मैचों में सबसे कम रनों का स्कोर चार बार है। दो बार ये टीम 30-30 पर आउट हो चुकी है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका 35 और 36 रनों पर भी आउट हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन बार ये स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ वही एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये स्कोर बनाया है।





90 रनों का टारगेट





गौरतलब है कि भारत की पहली पारी में 244 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 191 रन बनाए थे। भारत के पास महत्वपूर्ण 53 रनों की बढ़त थी, लेकिन सिर्फ 36 रन बनाने के चलते ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 90 रनों का लक्ष्य मिला है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.