Media24Media.com: ICU में गैस रिसाव से एक मरीज की मौत,मचा हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ICU में गैस रिसाव से एक मरीज की मौत,मचा हड़कंप

Document Thumbnail

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में बीती रात गैस रिसाव से हॉस्पिटल (Gas leakage in Rajnandgaon Hospital) में अफरा तफरी मच गयी है। ICU में ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen cylinder) के लीकेज होने से एक मरीज की मौत (Death of patient) हो गयी है।जबकि अन्य 9 मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (Gas leakage in hospital) में गैस का रिसाव होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है। 





यह भी पढ़ें : –पेट की चर्बी को कम करने में बेहद फायदेमंद हैं ये ड्रिंक्स!





ICU में फंसे मरीजों को निकाल कर अलग वार्ड में भर्ती कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीबी 3 बजे के आस-पास अस्पताल के ICU वार्ड में गैस सिलेंडर के लीकेज (Gas leakage in chhattisgarh) होने की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थिति को संभाल लिया। ICU में कुल 10 मरीजों का इलाज चल रहा था।





यह भी पढ़ें : –कलेक्टर ने खुद पर लगाया 100 रुपए का जुर्माना, यह है मामला





गैस रिसाव (Gas leakage in Rajnandgaon Hospital) से एक मरीज की मौत हो गयी, वहीं अन्य 9 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऑक्सीजन सिलेंडर में लीकेज होने से अस्पताल में एक बड़ी घटना होने से बच गयी है, इस घटना में सिलेंडर के फटने और आग लगने की भी आशंका थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.