Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में CM की कुर्सी को लेकर सियासी भूचाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में CM की कुर्सी को लेकर सियासी भूचाल

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में इन दिनों ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री (two & half year CM Formula in Chhattisgarh) का फार्मूला गरमाया हुआ है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo statement) ने कहा था कि सत्ता का क्या है वो आज भी बदल सकती है और 10 साल बाद भी कोई एक शख्स सीएम बना रह सकता है। दरअसल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अपने कार्यकाल का आधा समय यानि ढाई साल जल्द ही पूरा करने जा रही है। इस बीच राजधानी रायपुर में हुए आधे-अधूरे विकासकार्यों को लोकार्पण से इस बात ने तूल पकड़ लिया था कि कही सच में तो सत्ता ढाई साल की नहीं थी।





13 दिसंबर को होगा सीएम बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण





2018 के चुनाव में सत्ता कांग्रेस पार्टी को मिली। इस बीच कांग्रेस में सीएम पद के तीन दावेदार थे. भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू। सिंहदेव का सीएम बनना लगभग तय माना जा रहा था इस बीच अचानक भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की बागडोर सौंप दी गई। बाबा वित्त मंत्रालय चाहते थे लेकिन उन्हें स्वास्थ्य और पंचायत मंत्रालय सौंप दिया गया। इस बीच ये बात भी सामने आयी थी कि छत्तीसगढ़ में सीएम का कार्यकाल ढाई साल (two & half year CM Formula in Chhattisgarh) का कर दिया जाएगा। यानि ढाई साल भूपेश बघेल सीएम रहेंगे और ढाई साल टीएस सिंहदेव।





भूपेश बघेल के जल्द पूरे हो जाएंगे ढाई साल





भूपेश बघेल के कार्यकाल का ढाई साल जल्द ही पूरा होने जा रहा है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि जल्दी ही सीएम की गद्दी पर टीएस बाबा नजर आएंगे। हालांकि पार्टी की तरफ से इसे लेकर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन हाल ही में सिंहदेव के दिए बयानों से ऐसा लगता है कि वे जल्दी ही सीएम बनने के इच्छुक है।





सीएम पद की उठापटक





सिंहदेव के बयानों ने छत्तीसगढ़ के सियासत में हलचल पैदा की ही थी कि अब मुख्यमंत्री के बयान ने ये स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस ढाई साल के मुख्यमंत्री का फार्मूला भूला नहीं है। सीएम ने कहा कि अगर आलाकमान कहते हैं तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं, मुझे पद से कोई मोह नहीं है। उनके इस बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में सीएम पद की उठापटक दोबारा देखने मिल सकती है। आपकों बता दें कि सीएम बघेल आज सरगुजा के लिए रवाना हुए हैं और टीएस बाबा दिल्ली प्रवास पर हैं।






कोई गलतफहमी पैदा करने की कर रहा कोशिश





सरगुजा दौरे पर रवानगी से पहले पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आलाकमान के निर्देश पर वो मुख्यमंत्री बने हैं और आलाकमान कहे तो वो तुरंत इस्तीफा दे देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आलाकमान कहे तो मैं आपसे बात करते-करते इस्तीफा दे दूंगा और वापस चला जाऊंगा। आलाकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है और उस जिम्मेदारी का वो निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन अगर इस मामले में कोई गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहा है, चाहे वो कोई भी हो, तो वो प्रदेश का हित नहीं कर रहा है। उससे प्रदेश का विकास नहीं देखा जा रहा है।





बात का बनाया जा रहा बतंगड़





मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जनादेश पांच साल के लिए मिला है। मुझे इस पद का कोई मोह नहीं है, मैं बोल रहा हूं कि अभी आपसे बात करते-करते भी आलाकमान का फोन आ जाये, तो मैं यहां से वापस चला जाऊंगा, लेकिन इस मामले (two & half year CM Formula in Chhattisgarh) को तूल देने की क्या जरूरत है, इस बात का क्यों बतंगड़ बनाया जा रहा है।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.