Media24Media.com: cg government job alert: अगर आप भी पाना चाहते है सरकारी नौकरी, तो इन पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

cg government job alert: अगर आप भी पाना चाहते है सरकारी नौकरी, तो इन पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई

Document Thumbnail

सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल कोरोना काल में लंबे समय से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी के 6 सहित 143 पदों पर भर्ती के (cg government job alert) आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। अभ्यार्थियों को राज्य लोकसेवा आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन भरना होगा, जो दोपहर बारह बजे से शुरू हो गई है। वहीं छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया है।









सरगुजा में खुला सौगातों का पिटारा, दरिमा एयरपोर्ट से शुरु होगी हवाई सेवा





इन पर डालें एक नजर





  • आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2021 को खत्म होगी।
  • प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी 2021 को होगी।
  • मुख्य परीक्षा 18 जून 2021 से शुरू होगी। रायपुर समेत 16 जिले में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • मुख्य परीक्षा के लिए रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर में केंद्र बनाए जाएंगे।
  • प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिसके लिए दोबारा आनलाइन आवेदन करना होगा।




इन पदों के लिए कर सकते हैं अप्लाई





डिप्टी कलेक्टर30 पद
नायब तहसीलदार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग 20 पद
आबकारी उप निरीक्षक,वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग17 पद
छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा, वित्त एवं योजना विभाग15 पद
राज्य वित्त सेवा15 पद
सहकारी निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी, सहकारिता विभाग10 पद
उपपुलिस अधीक्षक6 पद
राज्य कर सहायक आयुक्त5 पद
बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग4 पद
सहायक जेल अधीक्षक 4 पद
जिला आबकारी अधिकारी 4 पद
मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग-ग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग 4 पद
सहायक संचालक, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग 2 पद
मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग-ख, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग 2 पद
उप पंजीयक, वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग- एकखाद्य अधिकारी /सहायक संचालक 1 पद
सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग 1 पद
सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं सहकारिता विभाग 1 पद




किसानों की आड़ में सेंक रहे राजनीतिक रोटी-मूणत





बता दें कि राज्य और केंद्र सरकार समय-समय पर कई पदों नौकरियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगते हैं, इसके अलावा भी UPSC,SCC, NTPC सहित कई संस्थान जॉब के लिए नोटिफिकेशन निकालते रहते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ ही आयु सीमा भी अलग होती है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.