Media24Media.com: आज का राशिफल- इन राशियों को होगा व्यापार में मुनाफा, जानिए कैसे होगा फायदा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आज का राशिफल- इन राशियों को होगा व्यापार में मुनाफा, जानिए कैसे होगा फायदा

Document Thumbnail

दैनिक राशिफल (horoscope 15 December 2020)





हर व्यक्ति की राशि अलग अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (horoscope 15 December 2020) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।





मेष राशि (Aries Today horoscope in hindi)





परिवार के बड़ों, पिता के लिए दिन उत्तम नहीं है। संतान की प्रगति होगी, एवं उससे सुख शांति प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कार्य विशेष प्रयास के उपरांत ही सफल होंगे। अंतिम रूप से प्रयासों के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। इसलिए यदि ऐसी कोई योजना है, जिसका तत्काल फल नहीं चाहिए तो प्रारंभ करने के लिए अति उत्तम दिन है। आर्थिक दृष्टि से सामान्य दिन है। विशेष रूप से पारिवारिक सुख एवं रोजगार में सामान्य रूप से अच्छी स्थिति रहेगी।





वृष राशि (Taurus Today horoscope in hindi)





आज का दिन किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए उपयोगी सिद्ध होना कठिन है। शारीरिक कष्ट की संभावना अधिक है। अधिक सक्रियता या भागदौड़ करना उचित नहीं होगा। मानसिक रूप से भी अपेक्षा के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होने से कष्ट हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से कमजोर दिन हैं। राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों के लिए सफलता संदिग्ध है। कार्य की अधिकता रहेगी एवं विवाद की स्थिति भी बन सकती है। महिला वर्ग के लिए विघ्नप्रद दिन होगा.





मिथुन राशि  (Gemini Today horoscope in hindi)





प्रेम संबंधों में स्थायित्व  आएगा। दांपत्य साथी  के द्वारा आपके सुखों का सृजन किया जाएगा। रोजगार में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आज का काम कल पर छोड़ना उचित सिद्ध नहीं होगा। यश प्रतिष्ठा एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से उपयोगी दिन सिद्ध हो सकता है। नए कार्यों के लिए भी अच्छा दिन है।





इन फलों और सब्जियों के सेवन से होता है किडनी स्टोन का खतरा, इस तरह करें बचाव





कर्क राशि (Cancer Today horoscope in hindi)





जनप्रतिनिधियों के लिए उत्तम दिन है। कोई कार्रवाई अपने विरोधियों के विरुद्ध करना सफलता प्रद सिद्ध हो सकता है। मनोबल अच्छा रहेगा। उदर कष्ट संभव है। मामा पक्ष से लाभ होगा। रिश्तेदार सहयोग करेंगे। रोजगार एवं व्यापार में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। खर्च की योजना बन सकती है। दिन प्रसन्नता पूर्ण रहेगा।





सिंह राशि (Leo Today horoscope in hindi)





विद्या पठन-पाठन एवं चिंतन में दिन व्यस्त हो सकता है। बच्चों की ओर से कोई जिम्मेदारी उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी से महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए कोई आवेदन या महत्वपूर्ण कार्य अगर स्थगित किया जा सकता है तो करना चाहिए। व्यापार में लाभ होगा। रोजगार में कार्य की अधिकता रहेगी।





कन्या राशि (Virgo Today horoscope in hindi)





स्थाई संपत्ति से संबंधित  भवन वाहन आदि की कोई समस्या अथवा उस पर व्यय होगा। परिवार की बड़ी स्त्रियों के लिए दिन उत्तम नहीं है। मां के स्वास्थ में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रोजगार में अनपेक्षित स्थितियां परेशान करेंगी। व्यापार में लाभ की संभावना कम है। जनप्रतिनिधियों के लिए दिन उपयोगी सिद्ध नहीं होगा।





तुला राशि (Libra Today horoscope in hindi)





भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तेदारों से संपर्क होगा। मित्रों से अपेक्षित लाभ होगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। रोजगार में मनोबल रहेगा। कार्य अपेक्षा से कम होगा। सफलता पूर्ण दिन है।आज का काम कल पर छोड़ना उचित नहीं है। सफलता के दिन का लाभ उठाएं। प्रत्येक क्षेत्र में विजय आपके साथ चलेगी। विशेष- नए कार्य, सलाह, यात्रा, शापिंग, महत्वपूर्ण निर्णय, हस्ताक्षर करने से बचना हितकारी होगा।





वृश्चिक राशि (Scorpio Today horoscope in hindi)





आपके द्वारा पूर्व योजना के अनुरूप कार्य होना कठिन है। नए कार्यों में प्रगति संदिग्ध है। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी होगी। यात्रा योग बनते हैं । मार्केटिंग शॉपिंग नहीं करना उचित होगा। आवश्यक कार्यों में ही अपना ध्यान रखें एवं अधिक वार्तालाप से बचने का प्रयास करें।





कोरोना से ठीक हुए 50 प्रतिशत लोगों को आंखों की रोशनी और मौत का खतरा, जानिए क्या हैं कारण





धनु राशि (Sagittarius Today horoscope in hindi)





स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोबल अच्छा रहेगा। यश प्रतिष्ठा पूर्ण दिन है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी ।रोजगार में सफलता मिलेगी। नए कार्य करने के लिए  उपयोगी नहीं है ,परंतु दिन प्रसन्नतापूर्ण व्यतीत होगा। उपयोगी अपेक्षित समाचार मन को प्रसन्न करेंगे। प्रिय व्यक्तियों से मिलना हो सकता है। दांपत्य एवं प्रेम संबंध की दृष्टि से उत्तम दिन है।





मकर राशि (Capricorn Today horoscope in hindi)





आकस्मिक रूप से अथवा घरेलू कामकाजी के लिए खर्च करना पड़ेगा। यात्रा योग हैं। जनप्रतिनिधियों के लिए व्यस्तता का दिन रहेगा, जिसके परिणाम आगे अच्छे मिलेंगे। आज तात्कालिक रूप से किसी लाभ की कोई संभावना नहीं है। वाद-विवाद या उपदेश देने से बचना उत्तम होगा। किसी भी प्रकार का कोई नया निर्णय या महत्वपूर्ण हस्ताक्षर या टीप देने से बचना चाहिए। यदि संभव हो तो अधिक से अधिक निष्क्रिय या दिन को टालना उचित होगा।





कुंभ राशि (Aquarius Today horoscope in hindi)





महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिन उत्तम नहीं है। नए कार्य को करने या अपनी योजना पर विचार स्थगित रखना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक तीनों स्थितियों में दिन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उपदेश सलाह या मार्गदर्शन देना उपयोगी सिद्ध नहीं होगा। पुराने प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आएंगे।





मीन राशि (Pisces Today horoscope in hindi)





माह के सर्वश्रेष्ठ दिनों में से एक सिद्ध हो सकता है। कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करने का प्रयास करें। पद प्रतिष्ठा व्यापार की दृष्टि से दिन उत्तम है। आपके उत्तरदायित्व या अधिकार शक्ति बढ़ेगी । अपने अधिकारों का अधिक से अधिक प्रयोग करना लाभदायक सिद्ध होगा। कोई योजना या मीटिंग आदि के लिए दिन विशेष उपयोगी नहीं है। 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.