Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इन फलों और सब्जियों के सेवन से होता है किडनी स्टोन का खतरा, इस तरह करें बचाव


पथरी यानी किडनी स्टोन (Kidney Stone chances) एक बहुत बड़ी और खतरनाक समस्या है। पथरी का दर्द लोगों के लिए बर्दाश्त से बाहर होता है। पथरी का दर्द किसी भी इंसान की हालत को खराब कर सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक इंसान के शरीर में चार तरह की पथरी हो सकती है। इन्हें कैल्शियम स्टोन (Calcium Stone), स्ट्रुवाइट स्टोन (Struvite stone), यूरिक एसिड स्टोन (uric acid stone) और सिस्टाइन स्टोन (Sistine stone) कहा जाता है। वहीं कई फल और खाने-पीने की चीज ऐसे भी है, जिससे पथरी (Consumption of citrus fruits increases the risk of stones) हो सकती है। आज हम उन्हीं के बारें में आपकों बताने जा रहे हैं। साथ ही पथरी होने से बचने के लिए उपाय भी बताने वाले है।





जानें आखिर किस वजह से होता है पथरी की समस्या (Kidney Stone chances)





नमक और शरीर के दूसरे खनिज जब एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं तो पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है। इसका कोई निश्चित आकार नहीं होता है। पथरी छोटे से लेकर बड़े आकार के भी हो सकते है, जिससे लोगों को असहनीय दर्द को झेलना पड़ता है।ॉ





सीएम बघेल आज सूरजपुर जिले को देंगे 304.58 करोड़ रूपए के निर्माण और विकास कार्यों की सौगात





पथरी के लक्षण (Symptoms of Kidney Stone)





  • पेशाब करते समय दर्द
  • पीठ के निचले हिस्से, पेट में दर्द और ऐंठन
  • पेशाब में खून आना
  • जी मिचलाना और उल्टी आना
  • दुर्गन्धयुक्त पेशाब
  • बार-बार पेशाब आना, लेकिन खुलकर पेशाब नहीं आना
  • बुखार, पसीना निकलना




सोडियम की ज्यादा मात्रा से होता है स्टोन





अगर आपके खाने में सोडियम की बहुत ज्यादा मात्रा होती है तो ये आपके लिए खतरनाक (Kidney Stone chances) साबित हो सकता है। जंक फूड, डिब्बा बंद खाना और नमक के बहुत ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। वहीं कैन सूप जैसे चीजों में भी बहुत ज्यादा सोडियम होता है, इसलिए ऐसे डिब्बा बंद प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।





एनिमल प्रोटीन से भी होता है स्टोन





जानवरों से मिलने वाला प्रोटीन शरीर में कैल्शियम ऑक्सेलेट, कैल्शियम फॉसफेट और यूरिक एसिड स्टोन का खतरा बढ़ाता है। इसलिए अपने खाने में जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन की क्वांटिटी कम रखनी चाहिए। मांस, अंडा, मछली, दूध और पनीर की बजाए फलीदार सब्जियां, दाल, मूंगफली या सोया फूड से प्रोटीन की पूर्ति करना अच्छा विकल्प माना जाता है। वहीं हरी सब्जियों के सेवन से बीमारियों का खतरा भी कम रहता है।





ऑक्सलेट वाली चीजों से होती है पथरी की समस्या





पथरी की शिकायत होने पर डॉक्टर सबसे पहले ऑक्सलेट वाली चीजें नहीं खाने की सलाह देते हैं। पालक, साबुत अनाज, क्रैनबैरी, शकरकंद और चॉकलेट जैसे चीजों में ऑक्सलेट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। कुछ लोग इसमें टमाटर खाने को भी मना करते हैं। टमाटर में बहुत कम मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है।





विटामिन सी के ज्यादा सेवन से बनता है पथरी





इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग अब विटामिन-सी या साइट्रिक फ्रूट (खट्टे फल) की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। वहीं इन्हीं विटामिन सी के अति-सेवन से भी स्‍टोन बनता है। इसलिए लोगों को संतरे से बने प्रोडक्ट्स कम खाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर बाजार में बिकने वाले पैकेट बंद ऑरेंज जूस का सेवन तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए।





आज है बाहुबली के ‘भल्लालदेव’ राणा दग्गुबाती का बर्थडे, साउथ के कई फेमस एक्टरों ने ट्वीट कर किया बर्थडे विश





इन सब्जियों के सेवन से हो सकती है पथरी





पथरी का खतरा बढ़ने की सूरत में कुछ सब्जियों से परहेज करने को भी कहा जाता है, जिनके बीज स्टोन के कारण बन सकते हैं। टमाटर के बीज, बैंगन के बीज, कच्चा चावल, उड़द और चने का ज्यादा सेवन करने से स्टोन की समस्या बढ़ सकती है।





कोल्ड-ड्रिंक्स से करना चाहिए परहेज





एक तरफ जहां स्टोन की समस्या हो जाने पर ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ ऐसी स्थिति में कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करने की कोशिश करनी चाहिए। बता दें कि इसमें मौजूद फॉस्फोरिक एसिड स्टोन के खतरे को और बढ़ाता है।





इस तरह करें बचाव





  • किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए उसका डिटॉक्सीफिकेशन जरूरी है।
  • किडनी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्सीफाई करने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए।
  • आसानी से पचने वाले खाने का ही सेवन करना चाहिए।
  • किडनी की समस्या से राहत पाने के लिए आंवला, अनार और सेब का सिरका जैसी चीजों को फायदेमंद माना जाता है।
  • सेब के रस और सिरका में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को छोटे-छोटे कणों में काटने का काम करता है। इससे किडनी स्टोन को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
  • अनार में एन्टीऑक्सिडेंड होते हैं। यही वजह है कि यह इम्युन सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। इसके अलावा अनार में और भी बहुत से पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि अनार को स्वास्थ के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।
  • नींबू रस और जैतुन का तेल सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह बहुत ही प्रभावी घरेलू नुस्खा साबित होगा। नींबू और जैतुन के तेल को मिला कर बने इसे नुस्खे से आप अपनी इस तकलीफ से निजात पा सकते हैं।
  • औषधीय गुणों से युक्त तुलसी भी किडनी स्टोन से राहत दिलाती है। इसके सेवन के लिए आप तुलसी के अर्क को पानी के साथ सेवन करें। तुलसी न सिर्फ गुर्दे में पथरी बनने से रोकती है, बल्कि इसमें एक ऐसा कंपाउड भी पाया जाता है जो स्टोन को निकालने में मदद करता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.