Media24Media.com: WhatsApp New trick - अब बर्थडे विश करने के लिए आपको 12 बजे तक नहीं पड़ेगा जागना, जानिए कैसे करेगा काम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

WhatsApp New trick - अब बर्थडे विश करने के लिए आपको 12 बजे तक नहीं पड़ेगा जागना, जानिए कैसे करेगा काम

Document Thumbnail

अब अपने करीबियों और दोस्तों को बर्थडे विश (Birthday wish) करने के लिए 12 बजे रात तक जागने की जरुरत नहीं पड़ेगी। बस एक ट्रिक अपनाकर आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। अगर आप WhatsApp यूज करते है तो ये आपके लिए कमाल का ट्रिक (Whatsapp trick & Feature) है। किसी को 12 बजे बर्थडे विश करने या फिर किसी को इम्पोर्टेन्ट मैसेज (Important message) भेजने के लिए सिर्फ एक आसान से ट्रिक अपनाना पड़ेगा। बता दें कि किसी को 12 बजे बर्थडे विश करने के लिए मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।









जानिए क्या है WhatsApp का मैसेजिंग को लेकर नया फीचर





बता दें कि WhatsApp भारत में मैसेजिंग और चैटिंग (Messaging and chatting) के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह APP इसलिए इतना लोकप्रिय है, क्योंकि ये APP अपने यूजर्स की हर छोटी बड़ी जरूरतों का ख्याल रखता है। इसीलिए मैसेजिंग और चैटिंग के लिए लोग सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp के लोकप्रियता का एक सबसे बड़ी वजह यह भी है कि WhatsApp समय-समय पर कई तरह के अपडेट्स करते रहता है।





WhatsApp पर इस तरीके से करें मैसेज शेड्यूल





  • पहला स्टेप - WhatsApp पर मैसेज शेड्यूल करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से SKEDit नाम का एक APP डाउनलोड करना पड़ेगा।
  • दूसरा स्टेप - SKEDit APP डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन करके Login करना पड़ेगा।




  • तीसरा स्टेप - SKEDit APP में Login करने के बाद मेन मैन्यू में दिए गए WhatsApp ऑप्शन पर टैप करना पड़ेगा।




  • चौथा स्टेप - WhatsApp ऑप्शन पर टैप करने के बाग कुछ परमिशन मांगी जाएंगी।




  • पांचवा स्टेप - परमिशन को allow करने के बाद Enable Accessibility पर क्लिक करके Use service पर टैप करना पड़ेगा।
  • छठा स्‍टेप - Use service पर टैप करने के बाद अब जिसे WhatsApp चैट पर मैसेज शेड्यूल करना चाहते हैं, उस व्यक्ति का नाम डालें और फिर मैसेज टाइप करके डेट और टाइम सेट करें।




इतना सब करने के बाद सेट किए गए डेट और टाइम (Date and time) पर अपने आप मैसेज सेंड (Sand) हो जाएगा।





WhatsApp में जल्द मिलेंगे ये नए Wallpapers





वहीं WhatsApp में अब अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार की चैट को जीमेल (Whatsapp trick & Feature) पर सेव कर सकते हैं। इसके साथ ही आप चैट की मीडिया फाइल्स को एक बार में डिलीट भी कर सकते हैं।









WhatsApp चैट को Gmail में इस तरह करें सेव





इस ट्रिक से आप WhatsApp की पर्सनल चैट (Personal chat) को Mail के माध्यम से किसी को भी सेंड कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप उस चैट को Gmail पर सेव भी कर सकते हैं, जिससे अगर कभी भी WhatsApp से वो चैट डिलीट हो जाएगा, तो भी आप उसे Gmail में देख सकते हैं। चैट भेजने के लिए WhatsApp सेटिंग्स में जाकर चैट हिस्ट्री के अंदर दिए गए एक्सपोर्ट चैट में जाना होगा। यहां आप उस कॉन्टेक्ट को सलेक्ट कर सकते हैं, जिसका चैट आपको ईमेल पर सेव करना है। यहां APP आपको मीडिया फाइल (Media file) के साथ और बिना मीडिया फाइल्स (Media files) के चैट्स एक्सपोर्ट (Chats export) करने का ऑप्शन (Option) भी देता है।









मीडिया फाइल्स को एक बार में डिलीट करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक





WhatsApp आपके फोन के स्टोरेज (Phone storage) को भरने से रोकने के लिए एक ऑप्शन दे रहा हैं, जिसकी मदद से आपका फोन का स्टोरेज नहीं भरेगा। WhatsApp आपको किसी भी खास चैट से मीडिया डिलीट करने का ऑप्शन देता है। इसके लिए आपको बस एक ट्रिक अपनानी पड़ेगी।





WhatsApp
watshup




मीडिया डिलीट (Media delete) करने के लिए सबसे पहले आपको WhatsApp सेटिंग्स में जाकर डाटा एंड स्टोरेज यूजेज के बाद मैनेज स्टोरेज को सलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको सभी चैट मीडिया साइज (Chat media size) के मुताबिक ज्यादा से कम के क्रम में दिखाई देने लगेंगी, जिसके बाद आप जैसे ही चैट पर क्लिक करेंगे उस ग्रुप या कॉन्टैक्ट के लिए मीडिया फाइल्स शो होंगी, इन्हें आप एक-एक कर सलेक्ट करके या फिर एक साथ सलेक्ट करके डिलीट कर सकते हैं।





इस ट्रिक (Whatsapp trick & Feature) से सेंड करने के बाद भी नहीं होगा फोटो का रिजॉल्यूशन कम





WhatsApp पर फोटो शेयर करने के बाद APP उसे अपने हिसाब से रिसाइज कर देता है। जिसकी वजह से फोटो की क्वालिटी खराब हो जाती है, लेकिन आप इस परेशानी से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।









फोटो के क्वालिटी को खराब होने से बचाने के लिए WhatsApp पर आपको फोटो को डॉक्यूमेंट में सेंड करना पड़ेगा, जिससे फोटो ओरिजनल क्वालिटी के साथ शेयर किया जा सकेगा है। फोटो को डाक्यूमेंट में सेंड करने के लिए चैट में अटैचमेंट में जाकर डॉक्यूमेंट पर टैप करना पड़ेगा। इसके बाद आपको ब्राउज डॉक्यूमेंट से उन फोटो को सलेक्ट करना पड़ेगा, जिसको आप ओरिजनल रिजॉल्यूशन में भेजना चाहते हैं।





WhatsApp पर शॉपिंग करना हुआ आसान





बता दें कि कुछ दिनों पहले ही WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग बटन फीचर जोड़ा था। इसके बाद कंपनी अब एक नया फीचर ले आई है, जिसका नाम Carts है, जो ग्राहकों के लिए WhatsApp पर शॉपिंग करना आसान बना देगा। बता दें कि Carts के जरिए यूजर्स WhatsApp पर कैटलॉग ब्राउज करने, मल्टीपल प्रोडक्ट सिलेक्ट करने और ऑर्डर भेजने का काम कर पाएंगे। इन सब में खास बात है कि यह है कि ये बहुत आसान है।





WhatsApp
WhatsApp




WhatsApp पर खूब हो रही शॉपिंग





WhatsApp का कहना है कि चैट के (Whatsapp trick & Feature) जरिए ज्यादा से ज्यादा शॉपिंग हो रही है, इसलिए कंपनी इस नई फीचर को जोड़कर खरीदना और बेचना और भी आसान बनाना चाहती है।WhatsApp कंपनी ने दावा किया है कि 17।5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रोज एक बिजनस अकाउंट के साथ बातचीत करते हैं। जबकि भारत में 30 लाख लोग हर महीने एक बिजनस कैटलॉग देखते हैं।









व्हाट्सएप का कहना है कि यह फीचर सीधे तौर पर ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि उन्हें कई बार एक से ज्यादा प्रोडक्ट का ऑर्डर देना होता है। इसके अलावा एक बिजनेस के लिए भी ऑर्डर को ट्रैक कर पाना, रिक्वेस्ट मैनेज करना और सेल क्लोज करना आसान हो जाएगा। तो आइए जानते हैं कि किस तरह आप व्हाट्सएप के Carts फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।









शॉपिंग को बनाएंगा आसान





बता दें कि APP को अपडेट करने के बाद यूजर्स को कैटलॉग ब्राउज करते वक्त CART बटन दिखेगा। इस बटन की मदद से यूजर किसी सेलर के ज्यादा से ज्यादा आइटम्स को अपने कार्ट में ऐड करके शॉपिंग को आसान बना सकेंगे।





इस तरह करें नए फीचर का इस्तेमाल





  • पहला स्टेप - Whatsapp ओपन करें और उस बिजनस प्रोफाइल पर जाएं जहां से आप शॉपिंग करना चाहते हैं।
  • दूसरा स्टेप - कॉल बटन के बगल में मौजूद शॉपिंग आइकॉन पर टैप करें। इससे आप कैटलॉग ब्राउज कर पाएंगे।
  • तीसरा स्टेप - एक बार कैटलॉग खुल जाने पर आप प्रोडक्ट ब्राउज कर पाएंगे। इसके बाद अपनी पसंद के प्रोडक्ट पर टैप करें।
  • चौथा स्टेप - प्रोडक्ट पर टैप करने के बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे 'Message Business और Add to Cart'।
  • पांचवा स्टेप - आप प्रोडक्ट के बारे में जानकारी चाहते हैं तो पहला ऑप्शन चुनें और अगर इसे खरीदना चाहते हैं तो Add to Cart ऑप्शन पर टैप करें।
  • छठा स्टेप - आप एक बार में कई प्रोडक्ट को Add to Cart कर सकते हैं। लिस्ट पूरी हो जाने के बाद आप इसे विक्रेता को भेज सकते हैं।
  • सातवां स्टेप - आपको चैट में ही View Cart का ऑप्शन भी दिखाई देगा, जिसके जरिए आप कभी भी ऑर्डर की डीटेल्स चेक कर सकेंगे।








वहीं यूजर को अगर सिलेक्ट किए गए प्रॉडक्ट को लेकर कोई कन्फ्यूजन है तो वह इसे एडिट करके ऐड किए गए आइटम्स के साथ सेलर को इंक्वायरी मेसेज भी भेज सकते हैं। वॉट्सऐप का कहना है कि प्रॉडक्ट की सेल तब तक पूरी नहीं होगी जब तक सेलर उसे कन्फर्म न कर दे। सेलर के कन्फर्मेशन के बाद यूजर वॉट्सऐप पे या दूसरे सपॉर्टेड तरीके से पेमेंट कर सकते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.