महासमुंद। प्रदेश कार्यकारिणी के संयोजन में रविवार को कोसरिया मरार पटेल समाज का चुनाव हुआ। सितली नाला के समीप स्थित गायत्री मंदिर परिसर में कोसरिया मरार पटेल समाज का चुनाव हुआ। पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल को जिलाध्यक्ष और मोनिका पटेल खट्टी को महिला विंग का सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। महिला प्रकोष्ठ से नंदकुमारी पटेल पिथौरा को कार्यकारी जिलाध्यक्ष सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।
निर्वाचन के पहले पूर्व पदाधिकारियों का चंदन-वंदन व पुष्पमाला से ससम्मान विदाई दी गई। वहीं प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नायक,निर्वाचन अधिकारी त्रिपुरारी पटेल सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा पवन पटेल को प्रमाण पत्र भेंटकर पदभार ग्रहण कराया गया।प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नायक व जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने कहा कि समाज मे निर्विरोध चुनाव से समाज के हजारों रुपए की बचत होती है। संगठन शक्ति प्रदर्शित होती है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लोचन पटेल ,उपाध्यक्ष खेलु पटेल, युवा प्रकोष्ठ दुलेश पटेल, बारापानी राज अध्यक्ष ललित पटेल, जिला महासचिव शिव पटेल, जिला कोषाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार पटेल,रमेश पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष तुमगांव से पप्पू पटेल, प्रदेश महामंत्री किरण पटेल,व्यापार प्रकोष्ठ से ईश्वर पटेल, शोभाराम पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष मनहरण पटेल, सुप्रसिद्थ लोकगायक टीकम पटेल, सांस्कृतिक व जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार पटेल सहित राज, तहसील, जिला व प्रदेश के समस्त पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाज के लोगो ने उपस्थित होकर हर्ष व्यक्त करते हुए पवन पटेल को शुभकामनाएं दी।