Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का असर


साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण (last solar eclipse 2020) 14 दिसंबर यानी आज लग रहा है। जानकारी के मुताबिक यह ग्रहण करीब 5 घंटे तक लगेगा। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण (Solar eclipse) होगा। भारतीय समय के मुताबिक (As per Indian time) यह ग्रहण शाम 7 बजकर 03 मिनट से शुरू होगा, जिसका प्रभाव रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।





मेष और कन्या राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़िए कैसी होगी आपके सप्ताह की शुरुआत





ज्योतिषों के मुताबिक (According to astrologers) यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और मिथुन लग्न में लगेगा। भारत में ग्रहण के दृश्य न होने की वजह से यहां इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि यह ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों और अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूरी तरह दिखाई देगा। हालांकि भारत में इसे नहीं देख जा सकेगा।





इन राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का असर





आज लगने वाले सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि में 5 ग्रह मौजूद रहेंगे। इसे पंचग्रही योग कहा जा रहा है। ज्योतिष गणना के मुताबिक सोमवती अमावस्या पर वृश्चिक राशि में सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र और केतु विराजमान रहेंगे। ऐसी स्थिति कई सालों बाद बन रही है। ज्योतिषों के मुताबिक इस सूर्य ग्रहण पर बहुत अशुभ गुरु चंडाल योग बन रहा है। राहु और गुरु के एक ही स्थान पर बैठने से गुरु चंडाल योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष, कर्क, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि पर गुरु चंडाल योग का सबसे बुरा असर पड़ सकता है।









भारत पर ग्रहण का असर





हिंदू धर्म की मान्यता (Recognition of Hinduism) के मुताबिक सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण हमारी राशियों पर प्रभाव डालते हैं, जिसके कारण हमारे जीवन में बदलाव होते हैं। ग्रहण के दौरान सूतक काल लग जाता है। इस समय शोर मचाना, खाना-पीना और कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है, लेकिन 14 दिसंबर को संध्याकाल में लगने वाला ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी।





सीएम बघेल आज सूरजपुर जिले को देंगे 304.58 करोड़ रूपए के निर्माण और विकास कार्यों की सौगात





बता दें कि 2020 में कुल 6 चंद्र और दो सूर्य ग्रहण लगे हैं, जिसमें 4 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण लगे। इसमें 14 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भी शामिल है। इससे पहला साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को लगा था और अंतिम सूर्य ग्रहण अब 14 दिसंबर को लगेगा। यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है, इसलिए ज्योतिषियों के साथ खगोल शास्त्रियों की भी इस पर खास नजर रहेगा। इसी तरह 2021 में भी दो सूर्य ग्रहण लगेंगे।





Corona in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले सिर्फ 1,259 नए मरीज, 13 लोगों की मौत





पहला सूर्य ग्रहण साल के मध्य में यानी 10 जून 2021 को लगेगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, जबकि उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूरी तरह दिखाई देगा। वहीं भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा, जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा। इस ग्रहण का असर अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में होगा।





कब होता है सूर्य ग्रहण? (When does solar eclipse happen?)





वैज्ञानिकों के मुताबिक (According to scientists) सूर्य ग्रहण वह स्थिति है, जब जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है। इस दौरान चंद्रमा सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से अपने पीछे ढंकते हुए उसे पृथ्वी तक पहुंचने से रोक लेता है। ऐसी स्थिति में रोशनी के नहीं पड़ने पर पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है। इसी खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।









ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए ये काम (This should not be done during eclipse)
ग्रहण के दौरान सूई, कील, तलवार और चाकू जैसी नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय खाना खाना, बनाना, सब्जी काटना, आसमान के नीचे खड़े होना और दीपक जलाकर पूजा भी नहीं करनी चाहिए।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.