Media24Media.com: अजब-गजब शादी : प्रेमी बना दूल्हा, प्रेमिका दुल्हन और पुलिस वाले बने बाराती

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अजब-गजब शादी : प्रेमी बना दूल्हा, प्रेमिका दुल्हन और पुलिस वाले बने बाराती

Document Thumbnail

महासमुन्द जिले के ग्राम बुन्देली में हुई अजब गजब शादी चर्चा में है। थाने में प्रेमी बना दूल्हा और प्रेमिका दुल्हन। थाने के पास स्थित मंदिर बना विवाह मंडप और पुलिस के जवान बने बाराती।
बुंदेली पुलिस चौकी प्रभारी विकास शर्मा नवाचार करने के लिए प्राख्यात हैं। बताया गया है कि एक युवती पुलिस चौकी बुन्देली में रिपोर्ट लिखवाने पहुँची। उसने एक लिखित आवेदन पुलिस को दिया। जिसमें उसने अपना नाम सुबह टुमन पटेल पिता स्वर्गीय बुधराम पटेल उम्र 29 साल ग्राम छिन्दौली लिखवाया। और शाम होते-होते वह टूमन पटेल पति रामकुमार पटेल हो गई ।





मां की लापरवाही, 14 दिन के नवजात के पेट में गई सेफ्टीपिन





ऐसा संभव हुआ चौकी प्रभारी और वहाँ की पुलिस जवानों के प्रयास से। बुंदेली चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने जब युवती से पूछा तो उसने बताया कि दो वर्षों से ग्राम बरेकेल थाना पिथौरा निवासी राम कुमार पटेल पिता धनसिंग पटेल उम्र 25 वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने उससे शादी करने का वचन भी दिया है। युवती की उम्र युवक की अपेक्षा अधिक है, इस वजह से घर वालों के दबाव में प्रेमी शादी नहीं करना चाह रहा है। युवती अपने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहती थीं।









पुलिस के जवानों ने जब युवती की पूरी बात को सुना तो उसके बाद युवक को तलब कर उसकी बात भी सुनी। चौकी की पूरी टीम ने दोनों की बातें सुनने के बाद प्रेमी युगल को मिलाने की ठानी।





8 दिसंबर को भारत बंद, जानिए किसे मिलेगी छूट





प्रेमी जोड़ी ने मांगी सुरक्षा





पुलिस के महिला स्टॉफ ने युवती को और चौकी प्रभारी सहित पूरे पुरुष स्टॉफ ने युवक के शादी नहीं करने का कारण जानने का प्रयास किया। युवक ने स्वीकार किया कि वह लड़की से प्यार करता है। और उसी से शादी भी करना चाहता है। परिजनों ने कुछ कारणों से लड़की को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। हम शादी करते हैं तो परिवार में विवाद हो सकता है। इसमें सुरक्षा की मांग करते हुए दोनों ने लिखित आवेदन चौकी प्रभारी को दिया। साथ ही यह भी कहा कि हम अभी तत्काल शादी करना चाहते हैं। तब चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने चौकी में स्थित भगवान शंकर मंदिर के सामने दोनों के शादी की व्यवस्था की ।





चौकी बनी गवाह





लड़की के भाई और घर वाले तथा चौकी की टीम इस शादी की गवाह बनी। देर रात तक लड़के के घर वाले इस शादी से प्रसन्न नहीं थे। दूसरे दिन उन्होंने लड़की को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। इस अनोखी शादी की क्षेत्र में तरह -तरह की चर्चा है।
इस अनूठे शादी को संपन्न कराने में बाराती से लेकर सभी रस्म अदायगी कराने में चौकी प्रभारी विकास शर्मा ,गुणमणि साहू,राकेश यादव,युवराज ठाकुर ,संजय ध्रुव, ड्रोन सत्यम महिला आरक्षक दिलेशवरी ध्रुव आदि का योगदान रहा ।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.